{"_id":"6298d7e10106c87ae9600d4d","slug":"found-non-existent-87-registered-unrecognised-parties-struck-off-election-commission-list-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI: निर्वाचन आयोग की सूची से पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त 87 दल हटाए गए, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ECI: निर्वाचन आयोग की सूची से पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त 87 दल हटाए गए, जानें पूरा मामला
Thu, 02 Jun 2022 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:01 PM IST
सार
आयोग के मुताबिक इनमें से कुछ दल गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त रहे हैं। आयोग के अनुसार 87 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने पते को अपडेट कराने में विफल रहे हैं। कानून के तहत यह जरूरी है।
विज्ञापन
EC
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने 87 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अपनी सूची से हटा दिया। अधिकारी के मुताबिक भौतिक सत्यापन के दौरान पता चला कि इन दलों का अस्तित्व ही नहीं हैं। आयोग ने इस कदम से कुछ दिन पहले ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 2100 से अधिक पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक इनमें से कुछ दल गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त रहे हैं। आयोग के अनुसार 87 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने पते को अपडेट कराने में विफल रहे हैं। कानून के तहत यह जरूरी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जब मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया गया तो पता चला कि ये दल अस्तित्व में ही नहीं हैं। निर्वाचन आयोग की सूची से ऐसे पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हटा दिया गया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर कहा था कि पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल आयोग द्वारा तय मानकों का पालन करना होगा, उन्हें संबंधित समस्त जानकारी आयोग को मुहैया करना अनिवार्य है। इसके बाद आयोग ने विस्तृत जांच के बाद अनियमितताओं में लिप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।