फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former vice president Jagdeep Dhankhar seeks 'suitable' govt bungalow in Delhi

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मांगा दिल्ली में 'उपयुक्त' सरकारी बंगला, सरकार को लिखा पत्र

Mon, 08 Sep 2025 09:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Former vice president Jagdeep Dhankhar seeks 'suitable' govt bungalow in Delhi
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा देने के लगभग डेढ़ महीने बाद अपनी पात्रता के अनुसार उपयुक्त सरकारी बंगला मांगा है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि टाइप-8 बंगले के हकदार पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने करीब 10 दिन पहले केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखकर उपयुक्त सरकारी आवास की मांग की।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते, पूर्व उपराष्ट्रपति वीपी एन्क्लेव से दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित इनेलो नेता अभय चौटाला के एक निजी फार्महाउस में चले गए। सूत्रों ने बताया कि आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने अभी तक पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए कोई बंगला आवंटित नहीं किया है। इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


लुटियंस दिल्ली में 34, एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर टाइप-8 का एक बंगला रहने के लिए तैयार है। यह उन्हें आवंटित किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। बताया गया है कि अगर धनखड़ इस बंगले में रहने से मना करते हैं, तो मंत्रालय उन्हें कोई और आवास दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया था।  उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त होना था। अधिकारियों ने बताया कि धनखड़ तीन पेंशन के हकदार हैं... पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व सांसद और राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में उन्हें कोई पेंशन लाभ नहीं मिलता है। पूर्व राज्यपाल के रूप में उन्हें 25,000 रुपये की मासिक प्रतिपूर्ति के लिए एक सचिवीय कर्मचारी मिल सकता है।


पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते धनखड़ लगभग 2 लाख रुपये प्रति माह पेंशन, एक टाइप-VIII बंगला, एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक निजी सहायक, एक चिकित्सक, एक नर्सिंग अधिकारी और चार निजी परिचारकों के हकदार हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति के निधन के बाद उनके जीवनसाथी को एक छोटा टाइप-VII घर मिलता है। धनखड़ इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से सी. पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed