फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Vice President Hamid Ansari talked on various issues will he like to joinTwitter in future

हिंदू पाकिस्तान: शशि थरूर के समर्थन में उतरे पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी

Thu, 12 Jul 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Former Vice President Hamid Ansari talked on various issues will he like to joinTwitter in future
hamid-ansari

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी देश में तेजी से बदल रही परिस्थितियों से निराश भी हैं और नाराज भी हैं। आज वह देश की स्थिति पर खुल कर बोले और उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर का भाजपा पर किए कटाक्ष का समर्थन भी किया। हामिद ने कहा कि थरूर पढ़े लिखे इंसान है और वह जो कुछ भी बोलते हैं वह सोच समझकर बोलते हैं।    

विज्ञापन


 हामिद ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के विचार का विरोध करते हुए कहा है कि यह भारतीय लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि भारत विविधिताओं का देश है। और जब इतने बड़े देश में एक साथ चुनाव कराने की बात होती है तो वह असंभव विचार लगता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश को कई तरह की तैयारियां करनी होती है चाहें वह विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव आपको विशेष तैयारियां करनी होती है। चुनाव के लिए कई चरणों में सुरक्षा की आवश्यकता होती है।  और जब पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे तो आप देश भर में सुरक्षा कैसे देंगे।
विज्ञापन


अंसारी देश में तेजी से बढ़ रहे मॉब लिंचिंग मामले पर खुल कर बोले। उन्होंने कहा कि जनता का रिएक्शन सबकुछ कह देता। किसी को भी अधिकार नहीं है कि वह कानून को हाथ में ले। देश में एक कानून है जो काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हामिद अंसारी ने तकनीकी मामले में खुद को 20वीं सदी का बताया है। उनसे जब यह पूछा गया कि वह ट्विटर पर अपना एकाउंट कब बनाएंगे तो वह बोले कि अभी उनका कोई इरादा नहीं है। मेरे पास मेरा कंप्यूटर और किताबें हैं जिनके साथ मैं  खुद को खुश पाता हूं। 



 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed