{"_id":"5af7696c4f1c1bd4408b4ce2","slug":"former-vice-president-hamid-ansari-supports-amu-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना विवाद: एएमयू छात्रों के समर्थन में आगे आए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जिन्ना विवाद: एएमयू छात्रों के समर्थन में आगे आए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 May 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों के समर्थन में अपनी चुप्पी तोड़ आगे आए हैं। अंसारी ने 2 मई को यूनिवर्सिटी कैंपस में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हंगामा करने वालों बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी छात्रों की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन
जिस समय हंगामा हुआ उस वक्त उपराष्ट्रपति भी एक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे। उस कार्यक्रम में उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का आजीवन सदस्य के रूप में सम्मानित किया जाना था।
विज्ञापन
कार्यक्रम को कथित हिंदू कट्टरवादियों के हंगामे के कारण रद्द कर दिया गया था। एएमयू के छात्र रहे अंसारी ने कहा कहा कि हंगामे का समय और इसे ‘सही साबित करने के लिए गढ़े जा रहे तर्क’ सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंसारी ने कहा अतिक्रमण के खिलाफ एएमयू छात्रों का विरोध प्रशंसनीय है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा न पहुंचे। छात्रों की बाहरी लोगों और हंगामा करने वालों के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग न्यायोचित है। एएमयू स्टूडेंट यूनियन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि एएमयू के प्रशासन ने भी इस तरह का आग्रह किया है।