फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union Home Secretary Dr Madhav Godbole passed away due to cardiac failure

पूर्व गृह सचिव नहीं रहे : माधव गोडबोले का निधन, पुणे में घर पर ली अंतिम सांस

Mon, 25 Apr 2022 12:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

85 वर्षीय डॉ. गोडबोले सेवानिवृत्ति के बाद पुणे में रह रहे थे। उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Former Union Home Secretary Dr Madhav Godbole passed away due to cardiac failure
Former Union Home Secretary Dr Madhav Godbole passed away - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव डॉ. माधव गोडबोले का सोमवार को पुणे में निधन हो गया। उनका हार्ट फेल हो गया। 
विज्ञापन

5 वर्षीय डॉ. गोडबोले सेवानिवृत्ति के बाद पुणे में रह रहे थे। उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उन्होंने मार्च 1993 में प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इससे पहले वे केंद्रीय गृह सचिव थे। गोडबोले ने नीतिगत फैसलों पर 20 से अधिक किताबें भी लिखी थीं। उनके परिवार में पत्नी सुजाता, पुत्र राहुल, पुत्री मीरा हैं।


अपने लंबे सरकारी अफसर के कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सरकारी समितियों की अध्यक्षता की। इनमें महाराष्ट्र की चर्चित एनरॉन बिजली परियोजना व देश की सीमाओं के प्रबंधन की समिति शामिल थी। गोडबोले महाराष्ट्र में प्रमुख वित्त सचिव, महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष, पेट्रोलियम सचिव जैसे प्रमुख पदों पर भी रहे। उन्होंने 'द गॉड हू फेल: एन असेसमेंट ऑफ जवाहरलाल नेहरूज लीडरशिप' और 'गुड गवर्नेंस नेवर ऑन इंडियाज रडार', 'सेक्युलरिज्म : इंडिया एट क्रॉसरोड्स और 'इंदिरा गांधी' तथा 'संवैधानिक तानाशाही का एक युग' जैसी किताबें लिखीं। इनमें से कई का मराठी और हिंदी में अनुवाद किया गया था। गोडबोले ने अंग्रेजी और मराठी में निबंधों का संकलन प्रकाशित किया। इसके अलावा कई प्रमुख समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में लेख लिखे। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed