{"_id":"60c873276785483cc167d4e7","slug":"former-solicitor-general-takes-a-dig-at-singhvi-the-way-you-mislead-the-media-every-day-don-t-do-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सॉलिसिटर जनरल का सिंघवी पर तंज: जिस तरह आप रोजाना प्रेस को गुमराह करते हैं, वैसे न्यायालय को ना करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व सॉलिसिटर जनरल का सिंघवी पर तंज: जिस तरह आप रोजाना प्रेस को गुमराह करते हैं, वैसे न्यायालय को ना करें
Tue, 15 Jun 2021 03:00 PM IST
दीप्ति मिश्रा
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 15 Jun 2021 03:00 PM IST
सार
दरअसल, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस इमकार शाह की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सॉलिसिटर जनरल व वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने सुनवाई को दो हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को टालने को इच्छुक थी। इसी दौरान, दूसरे पक्ष के वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई टालने के विरोध करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को 'अश्वत्थामा हतो' की तरह पूरा सच जानने का अधिकार है, इसलिए मैं केवल पूरी तस्वीर पेश कर रहा हूं।
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्व सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि जिस तरह वह रोजाना प्रेस को गुमराह करते हैं, उसी तरह से न्यायालय को गुमराह न करें।
विज्ञापन
दरअसल, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस इमकार शाह की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सॉलिसिटर जनरल व वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने सुनवाई को दो हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को टालने को इच्छुक थी। इसी दौरान, दूसरे पक्ष के वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई टालने के विरोध करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को 'अश्वत्थामा हतो' की तरह पूरा सच जानने का अधिकार है, इसलिए मैं केवल पूरी तस्वीर पेश कर रहा हूं।
विज्ञापन
इस पर वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने सिंघवी से कहा कि आप भ्रामक बयानबाजी न करें, जैसा आप रोजाना प्रेस के समक्ष करते हैं। आप हर समय यही करते हैं। कुमार के इस बयान पर जस्टिस शाह ने भी एतराज जताया। जस्टिस शाह ने कुमार से कहा, ''हमें प्रेस से कोई सरोकार नहीं है। बाहरी चीजों को कोर्ट में न लाएं।''
विज्ञापन
जवाब में कुमार ने कहा कि सिंघवी जानबूझकर कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। इस पर डॉ सिंघवी ने कहा कि यदि वरिष्ठ वकील कुमार के व्यक्तिगत दुर्व्यवहार से राहत मिलती है तो उन्जें राहत प्रदान किया जाए। मुझे बहुत ख़ुशी होगी। इसके बाद पीठ ने सुनवाई को दो हफ्ते को टालते हुए दो वरिष्ठ वकीलों के बीच हो रही नोक-झोंक को विराम दिया।