फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Sheriff of Mumbai Nana Chudasama passes away

मुंबई के पूर्व शेरिफ नाना चुडासमा का निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार

Mon, 24 Dec 2018 07:23 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 24 Dec 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
Former Sheriff of Mumbai Nana Chudasama passes away
मुंबई के पूर्व शेरिफ एवं कानूनविद नाना चुडासमा का रविवार दोपहर निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि 85 वर्ष के चुडासमा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने कोलाबा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनकी बेटी शायना एनसी भाजपा की प्रवक्ता हैं। 
विज्ञापन


गुजरात के सौराष्ट्र में जन्मे चुडासमा मुंबई के पूर्व मेयर भी हैं। निजी कंपनी में अपनी सेवा देने के बाद से वह सामाजिक कार्यों से जुड़ गए थे। उन्होंने एनजीओ ‘जायंट्स इंटरनेशनल’ की स्थापना की, जो भारत के साथ साथ विदेश में भी काम करता है। चुडासमा को सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed