फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Saikul MLA Yamthong Haokip wife dies in bomb blast in Manipur

Manipur: उग्रवादियों-स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में चार की मौत; बम धमाके में पूर्व विधायक की पत्नी की गई जान

Mon, 12 Aug 2024 06:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 06:06 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मोलनोम इलाके में मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के एक उग्रवादी और एक ही समुदाय के तीन ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, कांगपोकपी जिले में सैकुल के पूर्व विधायक थमथोंग की पत्नी चारुबाला (59) की कचरा जलाने के दौरान बम विस्फोट में मौत हो गई।

विज्ञापन
Former Saikul MLA Yamthong Haokip wife dies in bomb blast in Manipur
बम धमाका (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में उग्रवादियों और एक ही समुदाय के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई। वहीं, कांगपोकपी जिले में बम धमाके में सैकुल से पूर्व विधायक यमथोंग हाओकिप की पत्नी की जान चली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मोलनोम इलाके में मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के एक उग्रवादी और एक ही समुदाय के तीन ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई। इसके जवाब में स्वयंसेवकों ने यूकेएलएफ के स्वयंभू प्रमुख एसएस हाओकिप का घर फूंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की वजह पलेल इलाके में उगाही पर नियंत्रण हो सकती है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालात नियंत्रण में हैं। राज्य में बीते साल मई से इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई और पड़ोसी पर्वतीय इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा जलाने पर हुआ धमाका
पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले में सैकुल के पूर्व विधायक थमथोंग की पत्नी चारुबाला (59) ने घर के बगल में रखे कचरे को जब शनिवार शाम जलाया, तो उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। चारुबाला मैतेई समुदाय से थीं और कुकी जोमी के प्रभुत्व वाले कांगपोकपी जिले में रहती थीं। यमथोंग ने 2012 और 2017 में दो बार कांग्रेस के टिकट पर सैकुल सीट से जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विस्फोट के समय यमथोंग भी घर पर ही थे लेकिन वह बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed