फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former royal family of Nepa up cm Yogi Adityanath's royal connection

नेपाल के शाही परिवार से भी है UP के CM योगी आदित्यनाथ का कनेक्शन

Mon, 20 Mar 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 20 Mar 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Former royal family of Nepa up cm Yogi Adityanath's royal connection
योगी आदित्यनाथ के साथ संतोष दास सतुआ बाबा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेपाल के शाही परिवार से भी संबंध रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ और उनके गोरखनाथ मठ के हिंदू बहुसंख्यक नेपाल और वहां के शाही परिवार के साथ विशेष संबंध दिखते रहे हैं।

विज्ञापन


अखबार के मुताबिक, जब पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने नेपाल में पिछले साल अक्टूबर में 'विराट हिंदू महासम्मेलन' का आयोजन किया था, तो आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया था। बता दें कि गोरखनाथ मठ दो मंदिरों का संचालन करता है- एक मंदिर नेपाल में है और दूसरा मंदिर गोरखपुर में। गोरखनाथ मठ में गुरु गोरक्षनाथ की समाधि भी है।
विज्ञापन


आदित्यनाथ ने 2015 में नेपाल सरकार के उस कदम की आलोचना की थी जिसमें नेपाल को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित करने की बात कही गई थी । उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी, लेकिन दिल्ली में उनकी मांग को अनसुना कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में एक पूर्व भारतीय दूत ने ईटी को बताया कि यह देखना बाकी रहेगा कि क्या केंद्र सरकार योगी के सीएम बनने के बाद नेपाल को लेकर अपना रुख बदलती है। बता दें कि नेपाल के पूर्व शाही परिवार गोरखा हैं जो अपने गुरु गोरखनाथ को मानते हैं।

नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने पर योगी ने किया था विरोध

Former royal family of Nepa up cm Yogi Adityanath's royal connection
योगी आदित्यनाथ

नेपाल के राजा बिरेंद्र (इनके अपने ही बेटे ने 2001 में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हत्या कर दी) के लिए यह मठ परंपरा का प्रतीक था और कई वर्षों से उन्होंने नेपाल में मकर संक्रांति का त्यौहार शुरू किया था। गोरखनाथ मठ के पूर्व महंत अवैद्यनाथ जिन्हें योगी आदित्यनाथ का गुरु माना जाता है। वहीं राजा बिरेंद्र भी महंत अवैद्यनाथ को गुरु मानते थे। साल 1992 में राजा बिरेंद्र खुद काठमांडू से गोरखपुर मठ पहुंचे थे।

ऐसा माना जाता है कि 1990 में महंत अवैद्यनाथ की सलाह पर ही राजा बिरेंद्र ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र, हिंदू राजा और गायों के कत्ल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

राजा बिरेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद महंत अवैद्यनाथ ने इस बात से भी इंकार किया था कि राजा बिरेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या राजा के पुत्र ने की थी। साल 2014 में योगी आदित्यनाथ को मठ का महंत बनाया गया।

​साल 2015 में नेपाल में आए भूकंप के बाद गोरखनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा कई टीमें भेजी गई थी, जो कि काठमांडू घाटी और गोरखा जिले में राहत और पुनर्वास कार्य में बढ़ चढ़ भाग लिए। इतना ही नहीं सांसद योगी आदित्यनाथ खुद नेपाल के बॉर्डर पर पुननिर्माण के कार्यों पर नजर बनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed