{"_id":"63a796497924c54ff305d9d5","slug":"former-rbi-governor-c-rangarajan-said-it-may-take-20-years-for-india-to-become-a-developed-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMF: पूर्व गर्वनर बोले- भारत को विकसित देश बनने में लग सकते हैं 20 साल, न्यूनतम होनी चाहिए 13205 डॉलर आय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IMF: पूर्व गर्वनर बोले- भारत को विकसित देश बनने में लग सकते हैं 20 साल, न्यूनतम होनी चाहिए 13205 डॉलर आय
Sun, 25 Dec 2022 05:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:46 AM IST
सार
विकसित देश के रूप में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति सालाना आय न्यूनतम 13205 डॉलर होनी चाहिए और इसे हासिल करने में दो दशक से अधिक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व गवर्नर सी रंगराजन
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने शनिवार को कहा कि 8-9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के साथ भारत को विकसित देश बनने में 20 साल का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि उच्च मध्यम आय वाले देश के स्तर तक पहुंचने के लिए दो साल और लगेंगे।
विकसित देश के रूप में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति सालाना आय न्यूनतम 13205 डॉलर होनी चाहिए और इसे हासिल करने में दो दशक से अधिक का समय लग जाएगा। आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कुल उत्पादन स्तर पर भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय में आईएमएफ के अनुसार भारत का स्थान 197 देशों में 142वां है।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बढ़ाने की जरूरत
रंगराजन ने कहा, नीति निर्माताओं का तत्काल ध्यान अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बढ़ाने पर होना चाहिए। 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त करना एक अच्छा लक्ष्य है।