{"_id":"5d4eac378ebc3e6c9568efb1","slug":"former-rajya-sabha-mp-santiuse-kujur-has-resigned-from-the-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद सैंट्यूज कुजुर ने दिया पार्टी से इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद सैंट्यूज कुजुर ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Sat, 10 Aug 2019 05:29 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद सैंट्यूज कुजुर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। असम के प्रमुख नेता कुजुर द्वारा लिखे गए एक पत्र में इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है। कुजुर ने पत्र में लिखा, 'मैंने इस पार्टी के साथ 13 साल से ज्यादा वक्त तक काम किया है और मैं इस पार्टी का हिस्सा रहकर बहुत खुश रहा हूं।' उन्होंने लिखा कि यह पूरी तरह से मेरा व्यक्तिगत फैसला है।
विज्ञापन
Former Rajya Sabha MP Santiuse Kujur has resigned from the Congress party. pic.twitter.com/mu7U58hqLR
— ANI (@ANI) August 10, 2019विज्ञापन
इससे पहले हाल ही में राज्यसभा में कांग्रेस के पूर्व चीफ व्हिप भुवनेश्वर कलीता ने शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस के रुख से नाराज होकर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में अध्यक्ष पद पर बने रहने के नेताओं के अनुरोध को राहुल गांधी द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद शनिवार को पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत परामर्श का दौरा चला। अब रात आठ बजे एक बार फिर सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर कोई न कोई निर्णय होने की संभावना है।