फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi statue desecrated in Tripura demand for arrest of accused

Tripura: त्रिपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा से अभद्रता, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 10 Jun 2024 01:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jun 2024 01:39 PM IST
सार

त्रिपुरा का उनाकोटी जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई।  कांग्रेस कांग्रेस विधायक बीरजीत सिन्हा ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तीन फीट ऊंची प्रतिमा को खंडित किए जाने के पीछे भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) समर्थित गुंडों का हाथ है। 

विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi statue desecrated in Tripura demand for arrest of accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

त्रिपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा से कुछ उपद्रवियों ने अभद्रता कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्रकर्ताओं में काफी रोष है। कांग्रेस ने उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा का उनाकोटी जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई।  कांग्रेस कांग्रेस विधायक बीरजीत सिन्हा ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तीन फीट ऊंची प्रतिमा को खंडित किए जाने के पीछे भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) समर्थित गुंडों का हाथ है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में 2009 में कैलाशहर उपखंड के गोविंदपुर क्षेत्र में कंक्रीट के ढांचे पर प्रतिमा स्थापित किया गया था। सिन्हा ने कहा कि रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई है, मुझे संदेह है कि भाजपा समर्थित कुछ गुंडों ने प्रतिमा तोड़ी है। विधायक ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed