फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee's last visit today, There will be many ways to stop

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा, आज राजधानी के ये मार्ग रहेंगे बंद

Fri, 17 Aug 2018 03:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee's last visit today, There will be many ways to stop
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के चलते आज राजधानी में कई मार्ग बंद रहेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के चलते आज राजधानी में कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह आठ बजे के बाद अंतिम यात्रा वाले मार्गों पर न जाएं। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की तरफ लोअर रिंग रोड पर वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा सुबह 6-A कृष्णा मेनन मार्ग स्थित  उनके सरकारी आवास से डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय तक जाएगी। इसके बाद डीडीयू मार्ग से शांतिवन तक जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान कृष्णा मेनन मार्ग, सुनेहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी लेन, क्लेरीज होटल से विंडसर प्लेस तक जनपथ, मानसिंह रोड, शाहजहां रोड से तिलक मार्ग सी-हैक्सॉगन, मानसिंह रोड से सी-हैक्सॉगन तक राजपथ, विंडसर प्लेस से सी-हैक्सॉगन तक आशोक रोड, फिरोजशाह से सी-हैक्सॉगन तक केजी मार्ग, मंडी हाउस से सी-हैक्सॉगन तक कॉपरनिकस मार्ग, शाहजहां रोड, एसबीएम से तिलक ब्रिज तक जाकिर हुसैन मार्ग, भगवान दास रोड, सिकंदरा रोड, भैरो मार्ग टी पाइंट से डब्ल्यू पाइंट तक मथुरा रोड, तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट तक बीएसजैड मार्ग, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग, आईजीआई स्टेडियम टी पाइंट से यमुना बाजार तक रिंग रोड, दिल्ली गेट से छात्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से शांतिवन तक निशादराज मार्ग बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्थ से साउथ ऐसे जाएं
साउथ से नोर्थ जाने के लिए अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइया रोड, रानी झांसी रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूर्ति मार्ग, अजमेरी गेट, शृद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली जा सकते हैं। रिंग रोड आईएसबीटी (कश्मीरी गेट), सलीमगढ़ बाइपास रोड और आईपी एस्टेट फ्लाईओवर होकर जा सकते हैं। निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार कर पुश्ता रोड, जीटी रोड होकर आईएसबीटी कश्मीर गेट जा सकते हैं।  


पूर्वी से पश्चिमी दिल्ली ऐसे जाएं
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज होकर रिंग रोड व आगे जा सकते हैं। विकास मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर रिंग रोड, राइट टर्न लेकर मथुरा रोड और भैरो मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed