फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee admitted to All India Institutes of Medical Sciences

अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य पर 12 डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर, आज मिल सकती है छुट्टी

Tue, 12 Jun 2018 06:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee admitted to All India Institutes of Medical Sciences
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में रूटीन चेकअप के लिए लाए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का हाल जानने के लिए देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 50 मिनट तक पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि वाजपेयी को सोमवार दोहपर एम्स लाया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रात करीब 9 बजे जारी हुई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि उनके टेस्ट से जुड़ी सभी रिपोर्टें नॉर्मल हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें डायलिसिस हुआ है बुखार नहीं। इसके साथ ही उनके यूरिन में संक्रमण है।
विज्ञापन


हाल-चाल जानने एम्स पहुंचे राहुल गांधी

वाजपेयी का हाल जानने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। एम्स पहुंचने वालों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अन्य पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे। वाजपेयी का इलाज कर रहे डाक्टरों की टीम ने प्रधानमंत्री को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

  
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक ओर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंक रहे थे वहीं इसी बीच जैसे ही उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किए जाने की सूचना मिली शाम को उन्हें देखने पहुंच गए। राहुल शाम को एम्स पहुंचे और वाजपेयी के इलाज में शामिल डाक्टरों से उनका हाल जाना। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने एम्स पहुंचे।

मेडिकल जांच के बाद दी अस्पताल में एक दिन गुजारने की सलाह

Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee admitted to All India Institutes of Medical Sciences
डॉक्टरों के अनुसार कुछ मेडिकल जांच कराने को बाद पूर्व पीएम को एक दिन के लिए अस्पताल में रोका है। एम्स का कहना है कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है। जबकि सूत्रों का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान पूर्व पीएम वाजपेयी में कमजोरी ज्यादा देखने को मिली है। 

एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया की निगरानी में करीब बारह डॉक्टरों की टीम वाजपेयी के इलाज में जुट गई है। फिलहाल वे एम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पूर्व पीएम की उम्र और बीमारी दोनों की वजह से वीकनेस हो सकती है, इसमें कोई दोराय नहीं। हालांकि उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि मंगलवार शाम तक वाजपेयी को डिस्चॉर्ज किया जा सकता है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि पूर्व पीएम का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वाजपेयी की तबियत को लेकर किसी भी तरह परेशान न हों। ये एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके तहत एम्स के डॉक्टर उपचार दे रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed