फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former President Pranab Mukherjee's son Abhijeet expressed his desire to join Congress.

Congress: कांग्रेस में वापसी चाहते हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र, 2021 में TMC में शामिल हुए थे

Wed, 19 Jun 2024 07:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 19 Jun 2024 07:27 PM IST
सार

Congress: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी वर्ष 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब उन्होंने कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन
Former President Pranab Mukherjee's son Abhijeet expressed his desire to join Congress.
अभिजीत मुखर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है। वह वर्ष 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की जंगीपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि टीएमसी की कार्य संस्कृति कांग्रेस से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती। मुखर्जी ने कहा ‘मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। इसलिए दिल्ली वापस आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे अप्रत्यक्ष रूप से पूछा कि मैं शांत क्यों हूं। उन्होंने मुझसे सक्रिय रहने को कहा है। मैंने कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है।’ 

विज्ञापन


एक-दो दिन में कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे अभिजीत
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने कहा कि एक-दो दिन में वे संभवत कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे। अगर कांगेस नेताओं ने मुखर्जी को तुरंत ही पार्टी में शामिल होने के लिए कहा, तो वे पार्टी में शामिल हो जाएंगे। अभिजीत मुखर्जी ने कहा ‘मैं बिल्कुल स्वतंत्र हूं और अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं। अगर कांग्रेस मुझे स्वीकार करती है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’ अभिजीत मुखर्जी के अनुसार उन्हें फिलहाल हाशिए पर रखा गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे कोई विवाद खड़ा करना नहीं चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत मुखर्जी ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार मिली थी। इसके बाद वर्ष 2021 में वे कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed