फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former president pranab mukherjee daughter sharmistha mukherjee tweeted on rape and molestation

आधी रात को बाहर घूमूं, तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरा रेप हो जाए- शर्मिष्ठा मुखर्जी

Tue, 08 Aug 2017 03:31 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Tue, 08 Aug 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
former president pranab mukherjee daughter sharmistha mukherjee tweeted on rape and molestation
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लड़कियों की आजादी पर बात करते हुए कहा है कि मैं अगर रात को 12 बजे घर से बाहर घूमूं , तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरा रेप हो जाए, मेरे साथ छेड़छाड़ हो या मेरा पीछा किया जाए। मेरी गरिमा 24X7 मेरा अधिकार है। शर्मिष्ठा  मुखर्जी ने ये बात ट्वीटर के द्वारा कही। जिसके बाद अन्य लोगों ने शर्मिष्ठा के ट्वीवर अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शर्मिष्ठा के ट्वीटर पर @Shekhar3629 ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते है कि बहुत अच्छा मैम। आश्चर्य होता है कि हम एक विकासशील समाज हैं या फिर वापस लौट रहे हैं। वहीं @RajuSharmaINC ने लिखा कि महिलाओं को रात के 12 बजे के बाद घर से न निकलने की सलाह देने वाले लोग सरकार से महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की अपील क्यों नहीं करते। @aravind2112 नाम के ट्वीटर हैंडल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कई बार तो पुरूषों के लिए भी सुरक्षित नहीं होता।
विज्ञापन

 
दुनिया का कुछ हिस्सा सुरक्षित ही नहीं है। यह सिर्फ महिलाओं की बात नहीं है। @anuttar ने शर्निष्ठा के ट्वीटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके साथ कोई ऐसा नहीं करेगा, ये आप जानती हैं कि क्यों नहीं करेगा। @imitalisa ने लिखा कि यह सच है, लेकिन दुनिया के किस हिस्से में इस बात की गारंटी ली जाती है कि आप बाहर जाएंगे और आपके साथ कुछ नहीं होगा। यह सब बकवास है।


शर्मिष्ठा मुखर्जी पहले भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया देती रही हैं। उनकी ये प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आयी है जब हाल ही में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष के बेटे पर एक आईएएस की बेटी का पीछा करने और छेड़छाड़ करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed