फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Manmohan Singh and his wife get CRPF Z Plus VIP security

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी को मिली सीआरपीएफ ‘जेड प्लस’ वीआईपी सुरक्षा

Mon, 02 Sep 2019 08:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh and his wife get CRPF Z Plus VIP security
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीआरपीएफ का ’जेड प्लस’ वीआईपी सुरक्षा कवर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने हाल में सिंह को दी जा रही विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की सुरक्षा वापस ले ली थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सिंह और उनकी पत्नी की सुरक्षा में लगभग 45 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे जो यहां  तीन, मोतीलाल नेहरू रोड पर स्थित उनके आवास और देशभर में उनकी यात्रा के दौरान 24 घंटे निगरानी रखेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री को अग्रिम सुरक्षा संपर्क (एएसएल) प्रोटोकॉल भी मिलेगा जिसमें सुरक्षाकर्मी उस स्थल का पहले ही मुआयना करने पहुंच जाएंगे जहां की ये दोनों वीवीआईपी यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), एसपीजी, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एसपीजी द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा वापस लेने का निर्णय कैबिनेट सचिवालय और गृह मंत्रालय की विभिन्न खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार सहित तीन महीने तक समीक्षा किए जाने के बाद लिया गया।


सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद अब यह सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी को ही प्राप्त है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में एसपीजी का गठन किया गया था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए संसद ने 1988 में एसपीजी विधेयक पारित किया और फिर उसके बाद यह कानून बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed