फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former North Korean detective said, Kim Jong friendship is a hypocrisy

पूर्व उत्तर कोरियाई जासूस ने कहा- ढोंग है किम जोंग उन की दोस्ती

Wed, 07 Feb 2018 04:52 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 07 Feb 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Former North Korean detective said, Kim Jong friendship is a hypocrisy
Kim Jong
दक्षिण कोरिया में हो रहे विंटर ओलंपिक में उत्तर कोरिया की हिस्सेदारी से बहुत लोग हैरान हैं। यह सवाल उठ रहा है कि 'अड़ियल' कहा जाने वाला उत्तर कोरिया अचानक अपने पड़ोसी देश से दोस्ती के मूड में क्यों आ गया है।
विज्ञापन


कुछ लोग इसे दोनों देशों के रिश्ते सुधरने के संबंध में एक ज़रूरी संकेत मान रहे हैं, लेकिन किम ह्विन-हुई इससे सहमत नहीं हैं। ह्विन-हुई उत्तर कोरिया की जासूस रही हैं। दक्षिण कोरिया में 1988 में हुए ग्रीष्म ओलंपिक से कुछ महीने पहले उन्होंने दक्षिण कोरियाई विमान में बम लगाकर 115 लोगों की जान ले ली थी। 
विज्ञापन


बीबीसी की लॉरा बिकर ने उनसे पूछा कि उत्तर कोरिया के इस नए कदम के बारे में वह क्या सोचती हैं। ह्विन हुई ने कहा, "बेशक ये सब ढोंग है, उत्तर कोरिया का अंतिम मकसद अपना परमाणु कार्यक्रम पूरा करना है। उनके दिमाग में परमाणु हथियारों के सिवा कुछ नहीं है। आप उत्तर कोरिया को संवाद से, मीठे शब्दों से नहीं बदल सकते। मैं मानती हूं कि सिर्फ दबाव की रणनीति ही उत्तर कोरिया पर कारगर हो सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी सुरक्षा गार्डों के बीच रहती हैं
1989 में एक दक्षिण कोरियाई अदालत ने ह्विन-हुई को मौत की सजा दी थी, लेकिन राष्ट्रपति रो ते-वू ने उन्हें माफी दे दी थी। 56 साल की ह्विन-हुई वह अब दक्षिण कोरिया में एक गोपनीय जगह पर सुरक्षा गार्डों के घेरे में रहती हैं और उन्हें डर है कि उत्तर कोरियाई सरकार उनकी हत्या करना चाहती है। 

वह याद करती हैं, "मुझे बताया गया था कि मैं कोरिया के एकीकरण की फंट्रलाइन सिपाही हूं। मैं दक्षिण कोरिया को एक क्रांतिकारी की तरह आजाद कराऊंगी। मैं इसे लेकर गर्व से भरी हुई थी।"

उन्हें अपने किए का पछतावा है
वह कहती हैं, "लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि यह सिर्फ हत्या करना था। वो एक छोटा जापानी रेडियो था, जिसमें मैंने बम का डेटोनेटर लगाया था। उसके बगल में ही एक प्लास्टिक बैग में लिक्विड बम था, जो मैंने विमान की शेल्फ में रख दिया था। "

राष्ट्रपति से मिली माफी
इस हमले को ह्विन-हुई ने अपने एक पुरुष साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जब दोनों को पकड़ा गया तो उन्होंने सायनाइड लगी हुई सिगरेट मुंह से काट ली। उनके साथी की मौत हो गई, लेकिन ह्विन-हुई बच गईं।

इसके बाद उन्हें मीडिया के सामने पेश किया गया, जहां उन्होंने टीवी कैमरों के सामने अपना गुनाह कबूल किया था। वह बताती हैं, "उत्तर कोरिया में हम ये सोचा करते थे कि दक्षिण कोरिया अमेरिका की एक गरीब और भ्रष्ट कॉलोनी है, ग़रीब और भ्रष्ट है। हमें बताया जाता था कि वे हमारे दुश्मन हैं और हम उनके साथ एक आसमान के नीचे नहीं रह सकते। "


'बच्चे शायद जानते हैं'
ह्विन-हुई ने बाद में दक्षिण कोरिया के एक इंटेलीजेंस अधिकारी से शादी कर ली. उनके दो बच्चे भी हैं। क्या उनके बच्चे उनका इतिहास जानते हैं, पूछने पर वह कहती हैं, "मेरे बच्चे अभी इतने बड़े नहीं हैं कि वो ये कहानी जानें। मैंने भी उन्हें ये सब बताने की कोशिश नहीं की। लेकिन आज कल इंटरनेट पर सब उपलब्ध है। मीडिया में मेरे इंटरव्यूज़ हैं। मुझे लगता है कि वे जरूर इस बारे में जानते होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed