फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Navy Chief Admiral Ramdas passes away in Hyderabad at military hospital

Navy: पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास का 90 साल की उम्र में निधन, 1971 के युद्ध में निभाई थी बड़ी भूमिका

Fri, 15 Mar 2024 08:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास का शुक्रवार को एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। उनकी बेटी सागरी आर रामदास ने बताया कि उन्हें 11 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार 16 मार्च को हैदराबाद में होगा।

विज्ञापन
Former Navy Chief Admiral Ramdas passes away in Hyderabad at military hospital
नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास का निधन - फोटो : X/@dprohyd

विस्तार

भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास का शुक्रवार को एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। रामदास ने दिसंबर, 1990 से सितंबर, 1993 तक नौसेना प्रमुख के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका
उनके नेतृत्व में आईएनएस ब्यास ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईएनएस ब्यास ने पाकिस्तानी नौसेना के रणनीतिक समुद्री मार्गों को अवरुद्ध करते हुए तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से 90,000 से अधिक सैनिकों को निकालने के इस्लामाबाद के प्रयासों को विफल कर दिया था।
विज्ञापन


16 मार्च को हैदराबाद में होगा अंतिम संस्कार- सागरी
उनकी बेटी सागरी आर रामदास ने बताया कि उन्हें 11 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 16 मार्च को हैदराबाद में होगा। 30 नवंबर, 1990 को उन्होंने 13वें नौसेना प्रमुख (सीएनएस) का पदभार संभाला था और 1993 में वह सेवानिवृत्त हुए। एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास सेवानिवृत्ति के बाद महाराष्ट्र के अलीबाग में बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1933 को मुंबई के माटुंगा में हुआ था जन्म
उनका जन्म पांच सितंबर, 1933 को मुंबई के माटुंगा में हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट और रामजस कॉलेज से पूरी की। वह 1949 में देहरादून में सशस्त्र बल अकादमी के संयुक्त सेवा विंग में शामिल हुए और सितंबर 1953 में भारतीय नौसेना के एक अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed