{"_id":"62668d2bf13a3a3869342c51","slug":"former-mumbai-mayor-vishwanath-mahadeshwar-arrested-by-mumbai-police-in-connection-with-an-attack-on-bjp-leader-kirit-somaiya-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत चार गिरफ्तार, भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत चार गिरफ्तार, भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले का मामला
Mon, 25 Apr 2022 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:49 PM IST
सार
भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हुए एक हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्व मेयर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत चार लोगों को सोमवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हुए एक हमले के संबंध में की गई है। हालांकि, मामले में महादेश्वर को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने फर्जी एफआईआर दिखाई, अब खार पुलिस को दूंगा शिकायत : सोमैया
हालांकि इस बीच किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि मुंबई पुलिस की ओर से 23 अप्रैल को मेरे साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में फर्जी एफआईआर प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई एफआईआर दर्ज ही नहीं कराई है।
विज्ञापन
बांद्रा पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मेरी एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया गया था। मैं कल दोपहर 12 बजे खार पुलिस थाने में इस आपराधिक साजिश और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर दर्ज की गई फर्जी एफआईआर के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन