{"_id":"5bb37d37867a557ff47def40","slug":"former-mp-vijayashanti-will-not-contest-telangana-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगानाः विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक विजयाशांति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगानाः विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक विजयाशांति
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 02 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद विजयशांति ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और अगर पार्टी उनको लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहती है तो वह उस पर विचार करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व के शीर्ष नेता पार्टी के प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंथन कर रहे हैं और एक या दो दिन में स्पष्ट तस्वीर उभर कर सामने आ जाएगी। विजयशांति ने बताया कि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला मेरा है। यह पार्टी का फैसला नहीं है। मैं जब पिछली बार राहुल गांधी से मिली तो उनसे मैंने कहा था कि मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहूंगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में उन्हें राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक नियुक्त किया था
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः तेलंगाना फतह करने की भाजपा की कवायद शुरू, 10 अक्टूबर को अमित शाह करेंगे सभा को संबोधित
विज्ञापन