{"_id":"5bb20a8c867a557fe30493b1","slug":"bjp-precident-amit-shah-will-address-the-gathering-on-october-10-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना फतह करने की भाजपा की कवायद शुरू, 10 अक्टूबर को अमित शाह करेंगे सभा को संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना फतह करने की भाजपा की कवायद शुरू, 10 अक्टूबर को अमित शाह करेंगे सभा को संबोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दस अक्टूबर को तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना यह जा रहा है कि इस संबोधन के साथ पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी। इससे पहले शाह ने 15 सितंबर को महबूबनगर में एक सभा को संबोधित कर पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
जहां उन्होंने तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर चौतरफा हमला बोला था। उन्होंने अपने भाषण में जल्दी चुनाव की नौबत आने और पार्टी द्वारा किये गये चुनावी वादे को पूरा नहीं करने के लिए तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर जमकर हमला बोला था।
शाह के दौरे की जानकारी देते हुए प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण ने पहले बताया था कि केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी प्रचार अभियान में भाग लेंगे। इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी चेगुंता में महिलाओं के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ होने थे लेकिन समय से पहले ही विधानसभा भंग होने के कारण चुनाव की नौबत आ गई। फिलहाल चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।