{"_id":"5eeb96003120d16be206646d","slug":"former-mla-raging-over-comments-about-lord-krishna-scuffle-with-narrator-morari-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथावाचक मोरारी बापू के साथ हाथापाई, भगवान कृष्ण के बारे में टिप्पणी को लेकर भड़के पूर्व विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कथावाचक मोरारी बापू के साथ हाथापाई, भगवान कृष्ण के बारे में टिप्पणी को लेकर भड़के पूर्व विधायक
Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, द्वारका
पीटीआई, द्वारका
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
कथावाचक मोरारी बापू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा मानेक भगवान कृष्ण पर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी के लिए राम कथावाचक मोरारी बापू पर कथित रूप से भड़क गए। गुजरात के द्वारका में यह घटना मीडिया के सामने हुई और टीवी कैमरा में भी रिकार्ड कर ली गयी। मानेक ने बाद में दावा किया कि कथावाचक पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
वायरल हुए एक वीडियो में दिखा कि मानेक, बापू की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उस दौरान बापू यहां द्वारकाधीश मंदिर से आने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बापू के बगल में बैठी जामनगर की सांसद पूनम मदाम और अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मानेक को वहां से दूर ले गए।
विज्ञापन
बाद में पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनके हाव-भाव को गलत समझा गया। मानेक ने कहा, 'मैं बापू से बस ये कहना चाहता था कि उन्होंने ऐसे शब्द क्यों कहे और कहां से उन्हें ये सब पता चला। जब तक मैं उनके पास जाता उनके समर्थक यह सोचकर मुझे दूर लेते गए कि मैं उनपर हमला करने वहां आया हूं।’
विज्ञापन
हाल ही में गुजरात उच्च न्यायालय ने त्रुटिपूर्ण परचा दाखिल करने के लिए मानेक के निर्वाचन को रद्द कर दिया था। मोरारी बापू भगवान कृष्ण के भक्तों खासकर अहीर समुदाय को शांत करने के प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को द्वारका पहुंचे थे। बापू यह कहकर विवादों में आ गए थे कि कृष्ण अपने ही नगर द्वारका में धर्म स्थापित करने में नाकाम रहे। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।