फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former MLA Ashish Das quits TMC, says party doesn't give dues respect to leaders

Tripura Politics: टीएमसी में मचा घमासान, भौमिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज आशीष दास ने छोड़ी पार्टी

Fri, 27 May 2022 05:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Amit Mandal Updated Fri, 27 May 2022 05:13 PM IST
सार

पूर्व विधायक ने कहा कि मैं अपने आत्मसम्मान को नहीं छोड़ सकता। पार्टी नेतृत्व हमें इंसान भी नहीं मानता है। इसलिए मैंने तृणमूल छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Former MLA Ashish Das quits TMC, says party doesn't give dues respect to leaders
त्रिपुरा टीएमसी में घमासान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

त्रिपुरा टीएमसी में इन दिनों गुटबाजी और नाराजगी का दौर चल रहा है। सुबल भौमिक को पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज टीएमसी नेता आशीष दास ने शुक्रवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले खेमे से इस्तीफा दे दिया। धलाई जिले के सूरमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक ने हालांकि अभी तक किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की इच्छा नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि जब टीएमसी त्रिपुरा में पैर पसार रही थी तब अस्सी प्रतिशत लोग टीएमसी के साथ आने के लिए उत्सुक थे। मैं भी पार्टी में शामिल हो गया था। अब मैं देख रहा हूं कि मेरे लिए इस पार्टी में बने रहना संभव नहीं है। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेतृत्व अपने नेताओं को उचित सम्मान नहीं देता है।

विज्ञापन


दास ने कहा, मैं आत्मसम्मान नहीं छोड़ सकता 
उन्होंने कहा कि मैं अपने आत्मसम्मान को नहीं छोड़ सकता। वे (पार्टी नेतृत्व) हमें इंसान भी नहीं मानते हैं। इसलिए मैंने तृणमूल छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कांग्रेस को कमजोर करना और भाजपा को लाभ देना चाहती है। टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि दास भौमिक की पदोन्नति से नाखुश थे। दिग्गज नेता ने पिछले साल अक्टूबर में टीएमसी में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ दी थी। विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने जनवरी में उन्हें कदाचार के आरोप में छह साल के लिए विधायक पद से अयोग्य घोषित कर दिया था। इस दौरान दास चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इस बीचभौमिक ने दास पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इतने महीनों में पार्टी के कार्यक्रमों में कहीं नहीं दिखे।
विज्ञापन


नवनियुक्त टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दास का टीएमसी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने स्वागत किया था। हालांकि, वह उसके बाद किसी भी पार्टी कार्यक्रम में नहीं देखे गए थे। उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था और भाजपा से टीएमसी में जाने के दौरान तपस्या के निशान के रूप में कपड़े हटा दिए थे। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed