फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Minister of Maharashtra Harshvardhan Patil joins BJP

महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी को झटका, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल और गणेश नायक भाजपा में शामिल

Wed, 11 Sep 2019 09:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 11 Sep 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Former Minister of Maharashtra Harshvardhan Patil joins BJP
हर्षवर्धन पाटिल - फोटो : फेसबुक

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पिछले पांच साल से पूर्व मंत्री का पार्टी में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि की वजह से लोग भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं। पाटिल पुणे जिले की इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव राकांपा के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे। कांग्रेस और राकांपा ने पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था।
विज्ञापन


पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि इसके बदले में शरद पवार नीत पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंदापुर सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। यह सीट बारामती लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदापुर से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं पाटिल

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पाटिल के साथ उनकी बेटी अंकिता और बेटे राजवर्धन भी थे। अंकिता पुणे जिला परिषद की सदस्य हैं। वह 1995 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। वह 1999 से 2014 के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वह कांग्रेस में 2009 में शामिल हुए थे और उन्हें सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभागों का मंत्री बनाया गया था। फडणवीस ने संकेत दिया कि पाटिल इंदापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।



वहीं, नवी मुंबई मं एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री गणेश नायक भी भाजपा में शामिल हो गए। वह भी सीएम फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed