{"_id":"6203c22407014a4edb21856d","slug":"former-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-and-sachin-vaze-appeared-before-chandiwal-commission-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं: सचिन वाजे ने कहा - देशमुख ने मेरे परिवार को मारने की दी थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं: सचिन वाजे ने कहा - देशमुख ने मेरे परिवार को मारने की दी थी धमकी
Wed, 09 Feb 2022 10:55 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:55 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ गई है। सचिन वाजे ने कहा कि उसने देशमुख के निर्देश पर बार से वसूली की थी। उसने देशमुख पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अनिल देशमुख और सचिन वाजे चांदीवाल कमीशन के समक्ष प्रस्तुत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे बुधवार को चांदीवाल कमीशन के सामने प्रस्तुत हुए। वहीं एफिडेविट में वाजे ने खुलासा किया कि उसने देशमुख के निर्देश पर बार से वसूली की थी। वाजे ने देशमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
100 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। सचिन वाजे ने एफिडेविट में कहा कि अनिल देशमुख ने उसके परिवार को मारने की धमकी दी थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि देशमुख ने उस पर और पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर वसूली के फर्जी केस दर्ज करवाए थे। अनिल देशमुख पर आरोप है कि वाजे को शहर के बार और रेस्तरां से प्रति माह 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली करने का निर्देश दिया था। मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए 100 करोड़ की वसूली मामले से ही जुड़ा हुआ है। देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के बर्खास्त API सचिन वाजे ने भी वसूली का आरोप लगाया है। ये पैसे सचिन वाजे ने मुंबई के कई रेस्तरां और बार ऑनर्स से लिए गए और देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को दिए थे।
इससे पहले राज्य द्वारा नियुक्त एक सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति को वाजे ने बताया कि अनिल देशमुख ने पैसे की मांग नहीं की थी। अब देशमुख कि मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ गई हैं। इससे पहले जनवरी में देशमुख जब चांदीवाला आयोग के सामने पेश हुए थे तो उन्होंने कहा था कि ''जब एंटीलिया मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर एटीएस को सौंपने की बात चल रही थी, तब परमबीर सिंह नहीं चाहते थे कि ऐसा हो। वह उस वक्त थरथरा रहे थे। साथ ही मना रहे थे कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। अनिल देशमुख और सचिन वाजे दोनों ही फिलहाल जेल में बंद हैं.