फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka DGP Om Prakash murder... Wife under suspicion

कर्नाटक: पत्नी ने ही की पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या! पुलिस का दावा- पति-पत्नी के बीच रोज होता था झगड़ा

Mon, 21 Apr 2025 06:04 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 06:04 AM IST
सार

1981 बैच के आईपीएस अफसर ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। एक मार्च, 2015 को वह कर्नाटक के डीजीपी बने थे। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश (68) सेवानिवृत्त होने के बाद बंगलूरू में ही रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
Former Karnataka DGP Om Prakash murder... Wife under suspicion
ओम प्रकाश, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी - फोटो : ANI

विस्तार

 कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओमप्रकाश की रविवार को बंगलूरू में घर में  हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। झगड़े के बाद उन्होंने ही पति की हत्या की है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


 

1981 बैच के आईपीएस अफसर ओमप्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले थे। एक मार्च, 2015 को वह कर्नाटक के डीजीपी बने थे। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश (68) सेवानिवृत्त होने के बाद बंगलूरू में ही रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी। पत्नी ने रविवार शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की जानकारी दी। पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की टीम उनके घर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश व पत्नी में आए दिन झगड़ा होने की जानकारी पड़ोसियों व उनके रिश्तेदारों को भी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने ही पुलिस को दी सूचना
 एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ओम प्रकाश (68) रिटायरमेंट के बाद बंगलूरू में ही अपने घर में रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी। पत्नी ने रविवार शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की जानकारी दी। इतने बड़े पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की एक टीम उनके निवास पर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी और बेटी को तत्काल हिरासत में ले लिया। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश और उनकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों को भी थी। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि आखिर रविवार को ऐसा क्या हुआ कि नौबत हत्या तक पहुंच गई।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- JD Vance: आज भारत आएंगे जेडी वेंस, टैरिफ व द्विपक्षीय रिश्तों जैसे अहम मुद्दों पर होगी वार्ता; यहां भी जाएंगे

धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया- पुलिस
वहीं इस मामले में बंगलूरू के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा, 'आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। एडिशनल सीपी ने आगे बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी... फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है... ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि उनकी मौत हो गई'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed