फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former Karnataka CM Siddaramaiah Statement On BJP Minister Ashwathnarayan

Karnataka: अब क्या कहेंगे पीएम मोदी और अमित शाह? भाजपा के मंत्री के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता सिद्धारमैया

Thu, 16 Feb 2023 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Feb 2023 02:49 PM IST
सार

कर्नाटक के मंत्री  अश्वथनारायण के 'सिद्धारमैया को खत्म करो' वाले बयान के बाद कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
former Karnataka CM Siddaramaiah Statement On BJP Minister Ashwathnarayan
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : Social Media

विस्तार

मंत्री अश्वथनारायण के 'सिद्धारमैया को खत्म करो' वाले बयान को लेकर कर्नाटक में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले पर अब खुद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सामने आए हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बताइए 'सिद्धारमैया को खत्म करो' का क्या अर्थ है? एक मंत्री जिसे लोगों की रक्षा करनी चाहिए,  अश्वथनारायण  उकसाने का काम कर रहे हैं? इस मामले पर अब  पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह क्या कहेंगे? हमला करना, मारना और हत्या करना भाजपा की संस्कृति है। 

विज्ञापन

अश्वथनारायण ने वही कहा जो आरएसएस ने उन्हें कहने का निर्देश दिया
सिद्धारमैया ने कहा कि इन्होंने ही महात्मा गांधी की हत्या की थी। मंत्री अश्वथनारायण ने वही कहा जो आरएसएस ने उन्हें कहने का निर्देश दिया था। मैं मांग करता हूं कि राज्यपाल को कैबिनेट से मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। मैं शिकायत दर्ज नहीं करूंगा, पुलिस को खुद मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन


आप लोगों को भड़काने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? बंदूक खुद उठा लीजिए
सिद्धारमैया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के मंत्री अश्वथनारायण ने लोगों से मुझे मारने की अपील की है जैसे टीपू को कैसे मारा गया था। अश्वथ नारायण, आप लोगों को भड़काने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? बंदूक खुद उठा लीजिए।  बता दें कि कर्नाटक में मंत्री अश्वथनारायण ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, कर्नाटक के मंत्री ने लोगों से सिद्धारमैया को 'खत्म' करने का आह्वान किया था, जिस तरह दो वोक्कालिगा सरदारों - उरी गौड़ा और नन्जे गौड़ा ने 17वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed