{"_id":"62cc6b16a07bbc56d72294c1","slug":"former-karnataka-cm-h-d-kumaraswamy-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही चल रहा इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही चल रहा इलाज
Mon, 11 Jul 2022 11:55 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बेंगलुरू
पीटीआई, बेंगलुरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:55 PM IST
सार
एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं उन लोगों से भी अनुरोध करता हूं जो 3-4 दिनों में मेरे संपर्क में आए थे वो बिना किसी हिचकिचहट के कोविड का टेस्ट करा लें।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें घर में अलग रखा गया है। इसकी जानकारी कुमारस्वामी ने ट्विटर पर दी।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि हल्के बुखार और शरीर में दर्द के लक्षणों के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया। जिसका परिणाम में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनको घर में अलगाव और उपचार के लिए सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार अगले 10 दिनों तक उनका घर पर ही इलाज किया जाएगा साथ ही कहा कि मैं सभी से मेरे पास न आने की अपील करता हूं। कृपया इसका मतलब अन्यथा न लें। मैं उन लोगों से भी अनुरोध करता हूं जो 3-4 दिनों में मेरे संपर्क में आए थे, बिना किसी हिचकिचहट के कोविड का टेस्ट करा लें।
विज्ञापन