{"_id":"666d5351cc2deee8820e0a1e","slug":"former-karnataka-cm-bs-yediyurappa-reacts-on-non-bailable-warrant-issued-against-him-news-in-hindi-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: दिल्ली से वापस लौटे येदियुरप्पा, गैर-जमानती वारंट जारी होने पर बोले- मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: दिल्ली से वापस लौटे येदियुरप्पा, गैर-जमानती वारंट जारी होने पर बोले- मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा
Sat, 15 Jun 2024 03:38 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:38 PM IST
सार
कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि कुछ जरूरी काम से वह दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि वह 17 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सभी को सबकुछ मालूम है।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। नाबालिग की मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
इस मामले में येदियुरप्पा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं एक निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली गया था। मैंने पहले ही बता दिया था कि इस महीने की 17 तारीख को मैं सुनवाई के लिए आऊंगा। हाई कोर्ट ने भी निषेधाज्ञा जारी कर दी। मैं सोमवार को सुनवाई के लिए जाऊंगा।" कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, "उन्होंने केवल भ्रम पैदा करने का काम किया। मैं किसी से शिकायत नहीं कर रहा हूं। लोग जानते हैं कि सच्चाई क्या है। जनता षड़यंत्र रचने वालों को सबक सिखाएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "कुछ जरूरी काम था, इसलिए मैं दिल्ली गया। मैंने संबंधित लोगों को बताया था कि मैं 17 जून को आऊंगा। सभी को सबकुछ मालूम है और मुझे न्यायालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे न्याय मिलेगा। मैं कोर्ट के समक्ष 17 जून को पेश होऊंगा।"
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई। येदियुरप्पा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। पूर्व सीएम ने आगे कहा, "मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया। कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है।" येदियुरप्पा ने इन आरोपों को नकार दिया।

#WATCH | Bengaluru: On a non-bailable warrant issued against him in a POCSO case, former Karnataka CM and senior BJP leader BS Yediyurappa says, "There was some important work that's why I had gone to Delhi. I told the concerned people that I would return on the 17th... Everyone… pic.twitter.com/wVSpe5Ex4R
— ANI (@ANI) June 15, 2024