{"_id":"6533a17de6f546f6dd016234","slug":"former-isro-scientist-nambi-narayan-congratulated-on-the-success-of-the-test-flight-related-to-gaganyaan-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaganyaan Test Flight: 'एक महत्वपूर्ण सफलता है', परीक्षण उड़ान पर पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gaganyaan Test Flight: 'एक महत्वपूर्ण सफलता है', परीक्षण उड़ान पर पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कही यह बात
Sat, 21 Oct 2023 03:32 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:32 PM IST
सार
गगनयान मिशन पर बोलते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, परीक्षण उड़ान के दौरान सैंकड़ों मापदंडों की निगरानी की गई। यह केवल पहला कदम है और अभी लंबा रास्ता तय करना है।
विज्ञापन
नंबी नारायण
- फोटो : Social media
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण किया। गगनयान मिशन के लिए टेस्ट उड़ान टीवी-डी1 को लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे सफलतापूर्वक बंगाल की खाड़ी में उतार लिया गया। गगनयान परीक्षण उड़ान के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने इसे शानदार उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी सफलता है। यह गगनयान परियोजना के लिए पहला कदम है। एस्केप मॉड्यूल एक महत्वपूर्ण मॉड्यूल है। क्योंकि पूरी प्रक्रिया में हम जीवन के साथ खेल रहे हैं। वे इस पर दोबारा जांच कर रहे हैं।
गगनयान मिशन पर बोलते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, परीक्षण उड़ान के दौरान सैंकड़ों मापदंडों की निगरानी की गई। यह केवल पहला कदम है और अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि हमें इन चीजों को बेहद सावधानी से करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी चीजें ठीक से हो जाए। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: On India's successful launch of the Gaganyaan test flight, Former ISRO Scientist Nambi Narayan says, "This is a great success... This is the first step for the Gaganyan project. This launch proves the ability of the ISRO team to check and… pic.twitter.com/YefHX9ARM1
— ANI (@ANI) October 21, 2023
विज्ञापन
गगनयान मिशन पर बोलते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, परीक्षण उड़ान के दौरान सैंकड़ों मापदंडों की निगरानी की गई। यह केवल पहला कदम है और अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि हमें इन चीजों को बेहद सावधानी से करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी चीजें ठीक से हो जाए। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन