फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former ISRO Chief G Madhavan Nair said not to worry about unsuccessful landing of Lander Vikram

इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, लैंडर विक्रम की असफल लैंडिंग से चिंतित होने की जरूरत नहीं

Wed, 25 Sep 2019 02:22 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 25 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Former ISRO Chief G Madhavan Nair said not to worry about unsuccessful landing of Lander Vikram
पूर्व इसरो अध्यक्ष जी माधवन नायर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

अनुभवी अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि चांद पर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग असफल होने पर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इससे इसरो को अहम जटिल मिशनों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नायर ने पहली बार स्वीकार किया कि अब ‘विक्रम’ से दोबारा संपर्क स्थापित होने की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


इसरो अध्यक्ष के सिवन के बयान की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए नायर ने कहा, जहां तक विज्ञान और तकनीक का सवाल है तो इसरो प्रदर्शन करने वाला देश का सर्वोच्च संस्थान है। इसरो ने निस्संदेह बीते कई वर्षों में अपने परिणामों से इसे साबित किया है। इसके पीछे कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि बहुत से लोग होते हैं। हर स्तर पर प्रक्रिया, डिजाइन और टेस्टिंग को जांचने का उचित तंत्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसरो ने लैंडर से संपर्क स्थापित करने को कई कोशिशें की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैं सिवन के बयान से पूरी तरह सहमत हूं कि चंद्रयान-2 मिशन 98 फीसदी सफल रहा। नायर ने स्वीकार किया कि जब आप बेहद जटिल सिस्टम के साथ काम कर रहे होते हैं तो असफलता असामान्य नहीं होती, लेकिन हमें इन असफलताओं से सीखना होगा और भविष्य में इन्हें ठीक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed