{"_id":"6a58f40f64c37d077006d1df","slug":"karnataka-cabinet-expansion-dk-shivakumar-siddaramaiah-rahul-gandhi-congress-meeting-delhi-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार? राहुल से मिले सिद्धारमैया-CM शिवकुमार, चर्चा तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार? राहुल से मिले सिद्धारमैया-CM शिवकुमार, चर्चा तेज
Thu, 16 Jul 2026 08:58 PM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:58 PM IST
सार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। यह विस्तार 6 अगस्त से पहले हो सकता है। इसमें युवा नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी से मिले शिवकुमार-सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और उनके पूर्ववर्ती सिद्धारमैया ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ भी विचार-विमर्श किया।
अगस्त में हो सकता है विस्तार
रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि यह एक प्रारंभिक चर्चा थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सुरजेवाला के अनुसार, यह विस्तार 6 अगस्त से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा सत्र से पहले होने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष बी के हरिप्रसाद भी मौजूद थे।
उम्मीदवारों के नामों पर मंथन
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शिवकुमार और सिद्धारमैया ने सुरजेवाला से मिलकर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ आगे की बातचीत नहीं हो सकी, क्योंकि उन्हें किसी जरूरी काम से अचानक कर्नाटक जाना पड़ा। वर्तमान में कर्नाटक सरकार में कुल 34 मंत्रियों की क्षमता में से केवल 14 मंत्री ही शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bengal Politics: ममता को एक दिन में तीन झटके, कोयल और मनीष के बाद तापस चट्टोपाध्याय ने दिए TMC छोड़ने के संकेत
युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के खाली पद को भरने पर भी चर्चा हुई, क्योंकि यू टी खादर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन गए हैं। इसके अलावा विधान परिषद के उपाध्यक्ष का खाली पद भी जल्द भरा जा सकता है। सुरजेवाला ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर प्रतिनिधित्व के जरिए किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि, मंत्रिमंडल विस्तार में युवा नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में कोई महिला मंत्री नहीं है, इसलिए एक महिला को भी शामिल किया जा सकता है। इस श्रेणी में लक्ष्मी हेब्बालकर संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं।