{"_id":"58ba818c4f1c1b5243830b1d","slug":"former-ifs-and-mp-syed-shabuddin-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंस का विरोध करने वाले पूर्व IFS और सांसद सैय्यद शहाबुद्दीन का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाबरी विध्वंस का विरोध करने वाले पूर्व IFS और सांसद सैय्यद शहाबुद्दीन का निधन
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
Updated Sat, 04 Mar 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
सैय्यद सहाबुद्दीन
पूर्व आईएफएस और सांसद सैय्यद शहाबुद्दीन का 82 साल की उम्र में शनिवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लंबी बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
अपने वक्त में शहाबुद्दीन ने बाबरी मस्जिद विध्वंस का कड़ा विरोध किया था, वो बाबरी एक्शन समिति के नेता भी थे। 1935 में झारखंड की राजधानी रांची में जन्में शहाबुद्दीन ने इंडियन फॉरन सर्विस के तहत राजनयिक के तौर पर काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
बाद में शहाबुद्दीन राजनेता बन गए। 1979 से 1996 के दौरान वो सांसद रहे। शाह बानो केस से संबद्ध होने के मामले और बाबरी मस्जिद ढहाने का विरोध करने की वजह से वो जाने जाते रहे। शहाबुद्दीन ने राजनयिक, राजदूत और राजनेता के तौर पर काम किया। वो दक्षिण पूर्वी एशिया के ज्वॉइन्ट सेक्रेटरी भी रहे।
विज्ञापन