फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former husband and wife face to face on Bishnupur Lok Sabha seat BJP and TMC

Lok Sabha Election: बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर पूर्व पति-पत्नी आमने-सामने, रोचक हुआ मुकाबला; पढ़ें पूरी खबर

Mon, 11 Mar 2024 05:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 05:11 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में प्रत्याशियों के चयन में अनुभव और उत्साह दोनों को ध्यान में रखा है। पुराने नेताओं और अगली पीढ़ी के नेताओं के बीच कथित सत्ता संघर्ष के बीच, पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नई प्रतिभा का मिश्रण बनाए रखा।

विज्ञापन
Former husband and wife face to face on Bishnupur Lok Sabha seat BJP and TMC
पूर्व पति-पत्नी आमने-सामने। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि यहां पूर्व पति-पत्नी आपस में ही एक दूसरे से भिड़ेंगे। दरअसल, कुछ दिनों पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें उन्होंने बिष्णुपुर सीट से सौमित्र खान को उम्मीदवार बनाया था। अब रविवार को टीएमसी ने खान की पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को इसी सीट से टीएमसी उम्मीदवार के रूप में उतारा है।  

विज्ञापन

टीएमसी ने रविवार को जारी की सूची 
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में प्रत्याशियों के चयन में अनुभव और उत्साह दोनों को ध्यान में रखा है। पुराने नेताओं और अगली पीढ़ी के नेताओं के बीच कथित सत्ता संघर्ष के बीच, पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नई प्रतिभा का मिश्रण बनाए रखा। पार्टी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को फिर डायमंड हार्बर से प्रत्याशी बनाया है। नौ विधायकों को भी लोकसभा का टिकट दिया है, इसमें राज्य के दो मंत्री पार्थ भौमिक और बिप्लब मित्रा भी शामिल हैं।

विज्ञापन

तृणमूल ने जिन विधायकों को प्रत्याशी बनाया है, उनमें भाजपा से आए बिस्वजीत दास और मुकुटमणि अधिकारी शामिल हैं। इन दोनों को क्रमश: बनगांव और राणाघाट से प्रत्याशी बनाया है, जो मतुआ बहुल है। पिछले चुनाव में टीएमसी को दोनों सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा था। तीन बार के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, कल्याण बनर्जी और काकोली घोष दस्तीदार को फिर मैदान में उतारा है। वहीं, नए चेहरों के रूप में सयानी घोष, देशबंधु भट्टाचार्य, गोपाल लामा, जूने मलिया, बपी हलदर व अभिनेत्री रचना बनर्जी को भी टिकट दिया है। दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी को टिकट नहीं दिया है। दोनों नेताओं ने सुवेंदु के भाजपा में शामिल होने के बाद टीएमसी से दूरी भी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने बताया निराशाजनक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सभी सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार घोषित करने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बार-बार टीएमसी से सम्मानजनक सीट बंटवारे की इच्छा व्यक्त की। समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की एकतरफा घोषणा निराशाजनक है। कांग्रेस हमेशा एकजुट हो कर भाजपा से मुकाबले के पक्ष में रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed