फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Foreign Minister Natwar Singh says there is no one in Congress with Rahul to challenge Narendra Modi

पूर्व विदेश मंत्री ने गांधी परिवार पर साधा निशाना: कहा- मोदी को चुनौती देने वाला राहुल समेत कांग्रेस में कोई नहीं

Sat, 02 Oct 2021 05:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 05:28 AM IST
सार

कांग्रेस में जारी घमासान के चलते पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी समेत कोई भी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने लायक नहीं है। आपको ऐसा लगता है? क्या वो पीएम मोदी के सामने टिक सकते हैं? दोनों के बीच बहस करवा के देख लीजिए। आपने राहुल गांधी का इंटरव्यू टीवी पर देखा है। मोदी शानदार वक्ता हैं।
 

विज्ञापन
Former Foreign Minister Natwar Singh says there is no one in Congress with Rahul to challenge Narendra Modi
पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह

विस्तार

कांग्रेस में जारी घमासान के बीच शुक्रवार को भी नेतृत्व पर हमले का दौर जारी रहा। पार्टी में कभी महत्वपूर्ण पदों पर रहे पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर अपना हमला जारी रखा है। सिंह ने मीडिया से बात करते हुए न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में राहुल गांधी समेत कोई भी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने लायक नहीं है। 

विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री ने गांधी परिवार पर बोला हमला
जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं, तो उन्होंने कहा, आपको ऐसा लगता है? क्या वो पीएम मोदी के सामने टिक सकते हैं? दोनों के बीच बहस करवा के देख लीजिए। आपने राहुल गांधी का इंटरव्यू टीवी पर देखा है। मोदी शानदार वक्ता हैं। वो निडर और दबंग हैं। वह (राहुल) उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है जो मोदी को चुनौती दे सके क्योंकि मोदी शानदार वक्ता हैं।
विज्ञापन


नटवर सिंह ने कांग्रेस के क्षरण के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं पर सिंह ने कहा, मुझे नहीं लगता पार्टी भाजपा को हरा पाएगी। उनके पास कोई सलाहकार नहीं है लेकिन उनका मानना है कि वह (राहुल) तीसमार खां हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल बिना कोई पद संभाले पार्टी के सारे फैसले ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम मजबूत विपक्ष चाहते हैं, मतभेद और भ्रम से भरा नहीं: नकवी
कांग्रेस में मचे घमासान पर भाजपा ने भी चुटकी ली है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा, ‘परिवार’ ने ‘पंजे’ को निजी संपत्ति बनाने की कोशिश में इतनी पुरानी पार्टी को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, हम एक मजबूत विपक्ष चाहते हैं, न कि मतभेदों और भ्रम से भरा हुआ। उन्होंने कांग्रेस को एक गैर उत्पादक संपत्ति करार दिया।

वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा से ली है कांग्रेस को डुबाने की सुपारी
पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर तंज कसा है। शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेसियों ने ही कांग्रेस को डुबाने की सुपारी ले ली है जबकि राहुल गांधी कांग्रेस के किले की मरम्मत करना चाहते हैं और किले के सीलन और गड्ढों को भरना चाहते हैं लेकिन पुराने लोग उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे हैं।


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र में ‘कांग्रेस का टॉनिक’ नामक शीर्षक के तहत संपादकीय लिखा है कि राहुल गांधी को रोकने के लिए कांग्रेस के कुछ लोगों ने भाजपा से हाथ मिला लिया है। पुराने नेताओं के साथ भाजपा का गुप्त समझौता है इसलिए वे पार्टी को डुबोने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। संपादकीय में ये भी लिखा है कि कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। बिना सिर के शरीर का क्या फायदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed