फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former finance minister said Congress organisational structure no match to BJP-RSS

कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है BJP-RSS संगठन: चिंदबरम

Sun, 19 Mar 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sun, 19 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
former finance minister said Congress organisational structure no match to BJP-RSS
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Getty

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिंदबरम ने कहा है कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा बीजेपी-आरएसएस के आगे कमजोर नजर आता है। तृणमूल कांग्रेस और एआईएडीएमके जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के आगे भी कांग्रेस का कोई मेल नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'बीजेपी-आरएसएस एक ऐसे संगठन के रुप में उभरा है जो वोट बटोरने में सक्षम है, लेकिन अगर यह संगठन बंगाल में टीएमसी और तमिलनाडु में एआईएडीएमके के खिलाफ वोट बटोरने की कोशिश करेगा तो उसे निराशा हाथ लगेगी।'

विज्ञापन

विपक्ष की अहमियत को खत्म किया जा रहा है

former finance minister said Congress organisational structure no match to BJP-RSS
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : gettty

यूपीए के कार्यकाल के दौरान गृह और वित्त मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले चिंदबरम का मानना है कि 'कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल को 2019 का आम चुनाव लड़ने के लिए यह जरूरी है कि वह 29 राज्यों के लिए 29 अलग-अलग रणनीतियां बनाने की जरूरत है।' 

चिंदबरम के मुताबिक, 'एक रणनीति जो गुजरात के लिए बनाई गई हो वह असम जैसे राज्य में लागू न हो। मैंने अपनी पार्टी के नेताओं से भी इस बारे में बात की है।'

वहीं नोटबंदी के बारे में उन्होंने कहा कि 'बीजेपी को उत्तर प्रदेश में मिली जीत नोटबंदी पर लोगों का समर्थन नहीं है। अगर इस नजरिए से देखे तो पंजाब में मिली हार नोटबंदी का विरोध कही जाएगी।' 

चिंदबरम ने कहा 'विपक्ष की अहमियत को खत्म किया जा रहा है, समाज के पिछड़े वर्ग, दलितों को भयभीत किया जा रहा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed