{"_id":"5bd50298bdec226993578659","slug":"former-delhi-chief-minister-madan-lal-passes-away-and-other-important-news-on-amar-ujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का शनिवार की रात 11 बजे कीर्ति नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 82 वर्षीय खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री और 2004 में राजस्थान के राज्यपाल रहे। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनके पुत्र हरीश खुराना ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह 2011 से अस्वस्थ चल रहे थे।
पढ़े पूरी खबर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, बडगाम में एसपीओ को मारी गोली
घाटी में शनिवार की रात आतंकियों ने सेना के कैंप समेत दो स्थानों पर हमला किया। इसमें एक एसपीओ घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
पढ़े पूरी खबर
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 आज, शामिल होंगे 204 विद्यार्थी
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 रविवार 28 अक्तूबर को आयोजित होने जा रही है। फरीदाबाद में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए नेहरू ग्राउंड स्थित केएल मेहता दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पढ़े पूरी खबर
मध्यप्रदेश: चुनाव आयोग ने दिए भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के आदेश
चुनाव आयोग ने भोपाल में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पात्रा ने शनिवार को एमपी नगर में सड़क किनारे प्रेस कांफ्रेंस कर नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
पढ़े पूरी खबर
हवा जहरीली होने से दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगी सांसें, आगे और खराब होंगे हालात
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर पर पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में स्थिति खराब होने की चेतावनी दी है।
पढ़े पूरी खबर