{"_id":"5dcbd7798ebc3e5b6d04f652","slug":"former-congress-union-minister-p-chidambaram-case-hearing-in-delhi-court-in-inx-media-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में चिदंबरम की पेशी, न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में चिदंबरम की पेशी, न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ी
Wed, 13 Nov 2019 04:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 Nov 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। उन्हें अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश गया। आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन
INX Media Case:Former union minister P Chidambaram to be produced through video conferencing in a Delhi court shortly. His judicial custody is ending today in the case. (file pic) pic.twitter.com/ILS974l5AE
— ANI (@ANI) November 13, 2019विज्ञापन
आईएनएक्स मीडिया केस में अदालत ने 30 अक्तूबर को चिदंबरम को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। राउज एवेन्यू अदालत ने उन्हें एक और दिन की रिमांड पर देने की ईडी की मांग खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
हालांकि अदालत ने इस दौरान चिदंबरम को घर का खाना, दवा और वेस्टर्न टॉयलेट देने की इजाजत दे दी थी।
आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों कर रहे हैं। सीबीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट उन्हें जमानत दे चुकी है। लेकिन इस राहत का कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि वह ईडी के मामले में जेल में बंद हैं।