{"_id":"58cb13234f1c1b4f7d32b883","slug":"former-congress-mp-priya-dutt-praised-rahul-s-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस को कांग्रेस ही बर्बाद कर रही है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'कांग्रेस को कांग्रेस ही बर्बाद कर रही है'
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 17 Mar 2017 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी की चौतरफा आलोचना हो रही है। कांग्रेस के नेता यह मानने लगे हैं कि पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने जहां नेतृत्व स्तर पर बदलाव की बात की हैं वहीं, मुंबई से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने राहुल के नेतृत्व की प्रशंसा की है। उनका कहना है राहुल गांधी अच्छा कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को कांग्रेस ही बर्बाद कर रहे हैं।
प्रिया दत्त ने ट्वीट के जरिए पार्टी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस ऑटो इम्यून रोग (स्वप्रतिरक्षी बीमारी) से ग्रस्त है। कांग्रेस ही कांग्रेस को नष्ट कर रही है। हमें इसे फिर से स्वस्थ बनाने के लिए काम करना चाहिए। हालांकि बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल अच्छे नेता हैं। वह अपने हिसाब से अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी को नई दिशा देने की काफी कोशिश की है लेकिन लंबे समय से पार्टी को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।
राहुल गांधी या किसी व्यक्ति को बदलने से पार्टी की दशा नहीं सुधरेगी। प्रिया ने कहा कि राहुल गांधी को इसलिए आलोचना झेलनी पड़ रही है क्योंकि वही पार्टी के कर्ता-धर्ता हैं। उनका कहना है कि हमें 2014 से ही काम करना शुरू करना चाहिए था। हम अपनी गलतियों से सबक नहीं ले पाए।