फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Congress MLA and several leaders joined BJP in Nanded Maharashtra Ashok Chavan News Updates

महाराष्ट्र: कांग्रेस को एक और झटका, नांदेड़ में अशोक चव्हाण समर्थक पूर्व विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Sat, 24 Feb 2024 08:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Feb 2024 08:58 PM IST
सार

हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने इन नेताओं का भगवा पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन
Former Congress MLA and several leaders joined BJP in Nanded Maharashtra Ashok Chavan News Updates
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण। - फोटो : PTI

विस्तार

आम चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शनिवार को नांदेड़ में पूर्व कांग्रेस विधायक सहित पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इन नेताओं का भगवा पार्टी में स्वागत किया। 

विज्ञापन


55 पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल
बताया गया है कि अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद नांदेड़ में उनके समर्थक 55 पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। चव्हाण ने खुद शनिवार को सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षदों की तस्वीरें पोस्ट कर नांदेड़ जिले की राजनीति में बड़े उलटफेर का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेसी भाजपा को जीत दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे
पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा का दामन थामने पर चव्हाण ने कहा कि पार्टी नेतृत्व चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। नांदेड़ में बीजेपी को जीत दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। हाल ही में कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए चव्हाण ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है। सभी मिलकर भाजपा को जीत दिलाएंगे।


52 पूर्व नगरसेवकों ने BJP से संपर्क किया
भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण के करीबी पूर्व विधान परिषद सदस्य अमरनाथ राजुरकर ने कहा कि अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद नांदेड़-वाघाला महानगरपालिका के 52 पूर्व नगरसेवकों ने उनसे संपर्क किया और उनका समर्थन किया। चव्हाण के नांदेड़ पहुंचने के बाद कई पार्षदों ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

कुछ और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे
राजुरकर ने कहा कि अब तक निर्वाचित एवं अनुमोदित कुल 55 पार्षद अशोक चव्हाण के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए भाजपा में शामिल हो चुके हैं। नांदेड़-वाघाला महानगरपालिका के पिछले चुनाव में अशोक चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस के 81 में से 73 पार्षद चुने गये थे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कुछ और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed