{"_id":"63638aee8ad8962ebd5be113","slug":"former-cong-leader-actor-turned-politician-ex-bureaucrat-join-bjp-in-poll-bound-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Poll: कर्नाटक के पूर्व अफसर, कांग्रेस नेता व अभिनेता भाजपा में शामिल, अगले साल होंगे राज्य में चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Poll: कर्नाटक के पूर्व अफसर, कांग्रेस नेता व अभिनेता भाजपा में शामिल, अगले साल होंगे राज्य में चुनाव
Thu, 03 Nov 2022 03:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Nov 2022 03:03 PM IST
सार
आज भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व नेता एस पी मुद्दाहनुमेगौड़ा, अभिनेता से राजनेता बने शशि कुमार और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल कुमार बी एच शामिल हैं। कर्नाटक में करीब पांच महीने में चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुजरात चुनाव के एलान के बीच कर्नाटक में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सियासी पाला बदल और सियासत में कदम रखने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस नेता, पूर्व अफसर और अभिनेता से नेता बने तीन लोग सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
आज भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व नेता एस पी मुद्दाहनुमेगौड़ा, अभिनेता से राजनेता बने शशि कुमार और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल कुमार बी एच शामिल हैं। कर्नाटक में करीब पांच महीने में चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की मौजूदगी में इन तीनों हस्तियों को बेंगलुरु स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
तुमकुर के पूर्व सांसद हैं मुद्दाहनुमेगौड़ा
वरिष्ठ नेता और तुमकुरु से पूर्व सांसद मुद्दाहनुमेगौड़ा ने सितंबर में कांग्रेस छोड़ने का एलान किया था। वे 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के एकमात्र सांसद थे, लेकिन कांग्रेस ने टिकट से वंचित किया था, क्योंकि पार्टी ने राज्य में अपने तत्कालीन गठबंधन सहयोगी जद (एस) को तुमकुरु सीट सौंप दी थी। जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा तुमकुरु से कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे। इस फैसले से नाराज मुद्दाहनुमेगौड़ा ने पार्टी के उम्मीदवार और निर्दलीय दोनों के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था, लेकिन अंत में पार्टी नेतृत्व की सलाह मानकर नाम वापस ले लिया था। वे आगामी विधानसभा चुनाव में कुनिगल सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
अभिनेता शशिकुमार कांग्रेस व जद (एस) में रहे
कन्नड़ फिल्म अभिनेता शशि कुमार अतीत में कांग्रेस और जद (एस) दोनों से जुड़े रहे हैं।वे 13वीं लोकसभा के सदस्य थे। 1999 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर चित्रदुर्ग से जीते और जद (एस) के टिकट पर होसदुर्गा से 2018 के विधानसभा चुनाव में हारे थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव थे अनिल कुमार
आज भाजपा में शामिल हुए अनिल कुमार कर्नाटक के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। वे इसी साल जुलाई में रिटायर हुए थे। सूत्रों के अनुसार वे एससी समुदाय से हैं। उन्हें तुमकुरु जिले के कोराटागेरे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने की उम्मीद है। इस सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर कर रहे हैं। वे अपने समर्थकों के साथ पहले ही कई दौर की बैठकें कर चुके हैं।