फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former chief minister Devendra Fadnavis accused Maharashtra police of harassing Remdesivir supplier

रेमडेसिविर पर सियासत: फडणवीस बोले-परेशान किया जा रहा कोरोना दवा का सप्लायर, मुंबई पुलिस ने कहा- फिर होगी पूछताछ

Sun, 18 Apr 2021 10:24 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 18 Apr 2021 10:24 AM IST
सार

फडणवीस का कहना है कि राज्य की पुलिस दमन स्थित रेमडेसिविर सप्लायर को सिर्फ इसलिए परेशान कर रही है क्योंकि वहां का सप्लायर भाजपा नेताओं के अनुरोध पर राज्य को रेमडेसिविर का स्टॉक देने पर राजी हो गया था।

विज्ञापन
Former chief minister Devendra Fadnavis accused Maharashtra police of harassing Remdesivir supplier
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा रेमडेसिविर को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र पुलिस दमन स्थित रेमडेसिविर सप्लायर को सिर्फ इसलिए परेशान कर रही है क्योंकि वहां का सप्लायर भाजपा नेताओं के अनुरोध पर राज्य को रेमडेसिविर का स्टॉक देने पर राजी हो गया था। हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि दवा की कालाबाजारी ना हो इसलिए वह बस स्टॉक की जांच के लिए निकले थे।

विज्ञापन


पत्रकारों से की बातचीत
पत्रकारों से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा, 'चार दिन पहले, हमने ब्रुक फार्मा से महाराष्ट्र में रेमडेसिविर इंजेक्शन के स्टॉक की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि वह अनुमति नहीं दे सकते थे। मैंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से बात की और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से रेमडेसिविर सप्लाई के लिए अनुमति ली, जिसके बाद शनिवार की रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।'
विज्ञापन


राज्य सरकार व पुलिस पर फूटा गुस्सा
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मंजूनाथ सिंगे ने कहा था कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ निर्यातकों के पास 60 हजार रेमडेसिविर की शीशियां हैं और वह सिर्फ उसी की जांच के लिए जा रहे हैं, लेकिन वहां जाकर उन्होंने सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि हमने डीसीपी को अनुमति पत्र दिखाकर बताया कि रेमडेसिविर की सप्लाई के लिए हमने बोला है, लेकिन डीसीपी ने कहा कि इससे पहले पुलिस को सूचित नहीं किया गया। फडणवीस ने कहा कि यह जो भी कुछ राज्य की सरकार पुलिस के साथ मिलकर कर रही है वह गलत है। राजेश को अभी क्लीन चिट नहीं मिली है और पुलिस दोबारा पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना का आरोप
इधर, शिवसेना ने भी आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कुछ रेमडेसिविर सप्लायर्स पर महाराष्ट्र में सप्लाई नहीं करने का दबाव बना रही है। इस मसले पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार को ऐसे समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए।




आरोपों को किया खारिज
इधर, डीसीपी ने पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने किसी भी रेमडेसिविर सप्लायर को गिरफ्तार नहीं किया है। हमने बस उसे पूछताछ के लिए बुलाया था क्योंकि हमें एंटीवायरल दवा की व्यापक कालाबाजारी की सूचना मिली थी। 


दवा कंपनी के निदेशक से फिर हो सकती है पूछताछ
इस बीच, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि ब्रुक फार्मा कंपनी के निदेशक राजेश डोकानिया से शनिवार की रात पूछताछ की गई थी। जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है। पुलिस ने कहा कि उनके पास सूचना थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शनों को हवाई मार्ग से विदेश भेजने की तैयारी थी, जबकि इस दवा के निर्यात पर प्रतिबंध है। अधिकारी ने कहा, डोकानिया से बीकेसी थाने में पूछताछ की गई। बाद में उन्हें जाने दिया लेकिन कहा कि जब भी पूछताछ की जरूरत पड़ेगी, उन्हें उपस्थित होना पड़ेगा।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस. चैतन्य ने रविवार को एक बयान में कहा कि दवा कंपनी के निदेशक को पूछताछ के लिए जब थाने लाया गया तो उस वक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की एक टीम भी वहां मौजूद थी। इंजेक्शन की 60 हजार शीशियों को अभी तक जब्त नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed