Andhra Pradesh: कहीं पथराव तो कहीं जला दिए टायर, चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन जारी
टीडीपी एपी के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने पार्टी के कैडर, लोगों और समर्थकों से आंदोलन में भाग लेने और इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है। जेएसपी के पवन कल्याण ने भी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद में भाग लेने का आग्रह किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगो से प्रदर्शन का समर्थन करने का अनुरोध
टीडीपी आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने पार्टी के कैडर, लोगों और समर्थकों से आंदोलन में भाग लेने और इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है। जेएसपी के पवन कल्याण ने भी कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सत्तारूढ़ वाईएसआर पार्टी पर राज्य के अन्य विपक्षी पार्टियों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें राजमुंदरी सेंट्रल जेल ले जाया गया। उनकी रिमांड से पहले जेल में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। वहीं इसके विरोध में टीडीपी के कार्यकर्ता विजयवाड़ा अदालत के परिसर में जमा हुए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए राजमुंदरी पुलिस ने धारा 144 लगा दिया।
पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में समर्थक सड़को पर उतर आए हैं। पार्टी का झंडा लेकर सड़को पर लोगों का प्रदर्शन जारी है। पूर्व सीएम के समर्थक सड़को पर टायर जलाने के साथ पथराव भी करते दिखे। बसों के सामने बैठकर यातायात भी बाधित कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान पुलिस भी समर्थकों को सड़को से हटाने में लगी हुई है। इस दौरान समर्थक पुलिस से बहस करते हुए दिखे।
#WATCH | West Godavari, Andhra Pradesh: TDP workers hold protest against the arrest and judicial custody of former Andhra Pradesh CM and TDP Chief N Chandrababu Naidu.
Former CM N Chandrababu Naidu was sent to judicial custody till September 23 in a corruption case yesterday. pic.twitter.com/Qq0IO96IcZ — ANI (@ANI) September 11, 2023
कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में शनिनार को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही पार्टी के समर्थकों ने राज्य के विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए। उन्होंने सीएम जगन मोहन रेड्डी का पुतला भी जलाया।