{"_id":"5cfa0c82bdec22074363a5c3","slug":"former-chhattisgah-naxal-arjun-organised-a-cultural-evening-in-chhattisgarh-on-world-enviornment-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी कुख्यात इनामी नक्सली था छत्तीसगढ़ का अर्जुन, अब पर्यावरण के लिए कर रहा है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी कुख्यात इनामी नक्सली था छत्तीसगढ़ का अर्जुन, अब पर्यावरण के लिए कर रहा है काम
Fri, 07 Jun 2019 04:53 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 07 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम और अर्जुन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी साल मार्च में नक्सलियों का साथ छोड़ कर छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात इनामी नक्सली अर्जुन आजकल पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन अर्जुन ने सुकमा में एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना था। अर्जुन के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से खास कर आदिवासियों के बीच पर्यावरण और प्रकृति को लेकर जागरुकता फैलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के अदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों में नजर आए। इस दौरान जागरुकता के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। लोगों ने नृत्य-संगीत का भी जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
बता दें कि अर्जुन अपने समय के कुख्यात नक्सलियों में से एक था। उसके उपर सरकार ने 8 लाख रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी। इसी साल मार्च में अर्जुन ने नक्सली हिंसा से मोह भंग हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर करते हुए उसने माना था कि नक्सलियों के साथ रहने का कोई फायदा नहीं है। अर्जुन ने कहा था कि नक्सली कोई विकास कार्य नहीं करने देना चाहते हैं।