फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former ceo of pepsico indra nooyi said I have enough energy want to do something different

गर्व है पेप्सिको का नेतृत्व किया, मेरे कार्यकाल में कंपनी का राजस्व 80 फीसदी बढ़ा: इंदिरा नूयी

Thu, 04 Oct 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Former ceo of pepsico indra nooyi said I have enough energy want to do something different
Indra Nooyi

पिछले 12 सालों से पेप्सिको की सीईओ रहीं इंदिरा नूयी ने बुधवार को अपना छोड़ दिया। वह पिछले 24 साल से इस कंपनी से जुड़ी हैं और साल 2006 में वो कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी थीं। हालांकि वो 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी। 

विज्ञापन


पेप्सिको ने अगस्त महीने में ही ये घोषणा की थी कि कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी तीन अक्तूबर को अपना पद छोड़ेंगी और उसी समय कंपनी के अध्यक्ष रामोन लागुआर्ता को निदेशक मंडल ने नूयी का उत्तराधिकारी भी चुन लिया गया था। लागुआर्ता को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है।   
विज्ञापन


बुधवार को नूयी ने कंपनी की ओर से आयोजित एक संबोधन में कहा कि अभी मेरे अंदर काफी उर्जा बची है और आने वाले समय में कुछ अलग करना चाहती हैं। साथ ही अपने परिवार को भी समय देना चाहती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा 'पेप्सिको के सीईओ के रूप में मैंने 12 साल का लंबा समय दिया है और आज भी मेरे अंदर काफी ऊर्जा है, लेकिन मैं अगली पीढ़ी को भी इस महान कंपनी की अगुवाई का मौका देना चाहती हूं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इस कंपनी में नेतृत्व का मौका मिला। मौजूदा निदेशक मंडल, कार्यकारी और सहयोगी, शेयरधारकों और अन्य संबंधित पक्षों समेत बेहतरीन लोगों के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही है।' 

साथ ही उन्होंने ये भी कहा '2006-17 के बीच लॉन्ग टर्म बिजनेस मैनेजमेंट की मदद से कंपनी ने लगातार और शानदार वित्तीय नतीजे दिए हैं। इस दौरान कंपनी के राजस्व में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। साथ ही कंपनी ने दुनियाभर के समुदायों के विकास में सकारात्मक योगदान दिया है। इनमें पीने का साफ पानी, मानवाधिकार, पोषण, खेती से जुड़े कार्यक्रम और ऐसी कई पहल शामिल हैं।' 


उन्होंने कहा कि हमें घटनाओं को अपने मुताबिक बदलना चाहिए, बजाय इस बात का इंतजार किए कि ये हमें बदल दें। अपने संबोधन के दौरान वो कई बार भावुक भी हुईं। उन्होंने कहा कि पेप्सिको परिवार के रूप में आप सभी की मेरे दिल में खास जगह है। जिस दिन मैंने पद से हटने की घोषणा की थी, तब से आज तक दुनियाभर में कई साथियों से बात हुई, उनके ढेर सारे संदेश भी मिले। हालांकि वक्त की कमी के चलते सबको जवाब देना संभव नहीं है, लेकिन मैंने हर संदेश को पढ़ा है और कुछ तो भरी आंखों के साथ। मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि यह मेरे लिए कितना अहम है। आप लोगों का गहरा प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं। इतना प्यार देने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed