{"_id":"625a0352c624b0366d596486","slug":"former-bjp-mp-kirit-somaiya-has-again-attacked-the-thackeray-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : भाजपा ने सीएम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घेरा, शिवसेना ने पलटवार कर याद दिलाया टॉयलेट घोटाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : भाजपा ने सीएम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घेरा, शिवसेना ने पलटवार कर याद दिलाया टॉयलेट घोटाला
Sat, 16 Apr 2022 05:14 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Apr 2022 05:14 AM IST
सार
सोमैया ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके पास श्रीजी होम्स के घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं। सोमैया ने कहा कि ठाकरे के पारिवारिक मित्र हवाला कारोबारी नंदकिशोर चतुर्वेदी 15 दिनों से गायब हैं।
विज्ञापन
किरीट सोमैया
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने ठाकरे परिवार पर फिर हमला बोला है। सोमैया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार (साले) श्रीधर पाटणकर की कंपनी श्रीजी होम्स में 30 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। सोमैया ने कहा, मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि उनका इस कंपनी से क्या संबंध है।
विज्ञापन
सोमैया ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके पास श्रीजी होम्स के घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं। सोमैया ने कहा कि ठाकरे के पारिवारिक मित्र हवाला कारोबारी नंदकिशोर चतुर्वेदी 15 दिनों से गायब हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि चतुर्वेदी को कहां पर छिपा रखा है। आयकर विभाग और केंद्रीय जांच एजेंसियां जल्द ही चतुर्वेदी को भगोड़ा घोषित करेंगी।
विज्ञापन
किरीट सोमैया ने किया करोड़ों का टॉयलेट घोटाला : राउत
युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के संग्रहालय के नाम पर हेराफेरी के आरोप में घिरे भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर शिवसेना नेता संजय राउत ने एक और आरोप लगाया है। राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि सोमैया और उनके परिवार ने सौ करोड़ रुपये से अधिक का टॉयलेट घोटाला किया है। जल्द ही वह इस घोटाले का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
राउत ने कहा, यह घोटाला भाजपा नेता सोमैया की पत्नी के युवक प्रतिष्ठान के नाम पर किया गया है। जिसमें मीरा-भायंदर महानगरपालिका सहित कई अन्य महानगरपालिकाओं के कोष को फर्जी बिल दिखाकर मंजूर कराया गया है। राउत ने कहा कि इस बारे में देवेंद्र फडणवीस को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उधर, सोमैया ने कहा कि जिस दिन राउत उनके खिलाफ टॉयलेट घोटाले के सुबूत सामने लाएंगे, उस दिन वह जवाब देंगे। सोमैया ने कहा, राउत अब तक उनके खिलाफ कई आरोप लगा चुके हैं।