फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former BJD MLA among 12 arrested in Odisha BJP leader Pitabas Panda murder case

ओडिशा: पुलिस का दावा- हत्या की डील ₹50 लाख में; BJP नेता पांडा मर्डर केस में पूर्व BJD विधायक सहित 12 गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 02:17 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: लव गौर Updated Thu, 23 Oct 2025 02:17 AM IST
सार

Odisha Pitabas Panda Murder Case: ओडिशा पुलिस ने भाजपा नेता और अधिवक्ता  पीताबास पांडा की हत्या के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व BJD विधायक और गंजाम जिला अध्यक्ष बिक्रम पांडा सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Former BJD MLA among 12 arrested in Odisha BJP leader Pitabas Panda murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी नेता और अधिवक्ता पीताबास पांडा के हत्या मामले में ओडिशा पुलिस ने बुधवार (22 अक्तूबर) को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीताबास पांडा हत्या के आरोप में बरहामपुर के पूर्व विधायक और बीजू जनता दल (बीजद) की गंजाम इकाई के जिला अध्यक्ष बिक्रम पांडा समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ हत्या के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन


बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवन विवेक एम के अनुसार पुलिस जांच में हत्या के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, व्यक्तिगत दुश्मनी और आर्थिक नुकसान की वजहें सामने आई है। इधर, बीजद ने बिक्रम पांडा और पार्टी के दो अन्य नेताओं की गिरफ्तारियों की आलोचना करते हुए उन्हें "राजनीति से प्रेरित" बताया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सरवन विवेक एम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बरहामपुर के पूर्व मेयर सिबा शंकर दास उर्फ पिंटू दास, पार्षद मलय बिसोई, छात्र नेता मदन दलेई, दो शार्पशूटर, एक स्थानीय शूटर और अधिवक्ता पर नजर रखने वाला एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास मारी थी गोली, 50 लाख में सौदा
वरिष्ठ अधिवक्ता और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पीताबास पांडा की छह अक्टूबर को ब्रह्मनगर स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में एसपी ने कहा, "पीताबास पांडा की हत्या के लिए 50 लाख रुपये का सौदा हुआ था, जिसमें से 10 लाख रुपये गोली चलाने वाले को दिए गए थे।" उन्होंने आगे बताया कि बिक्रम पांडा ने पीताबास पांडा की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है।

बिहार के दो शूटरों को सौंपा था काम
एसपी ने कहा, "हत्यारे की पहचान कुरुपति भुइयां के रूप में हुई है, जिसने पीड़ित को 'नमस्ते' कहा और पिस्तौल से गोली चलाने से पहले अपनी पहचान बताई। चिंटू प्रधान नाम का एक व्यक्ति बाइक चला रहा था और अपराध को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए।" उन्होंने बताया कि पीताबास पांडा की हत्या की योजना 24 सितंबर को बिहार के दो अपराधियों ने बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश इसे अंजाम नहीं दिया जा सका।


14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
एसपी ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में जांचकर्ताओं ने 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की क्लिप देखीं। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने बिक्रम पांडा और अन्य को कड़ी सुरक्षा के बीच बरहामपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed