असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 वर्ष की उम्र में निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा ने यह जानकारी दी है। वहीं गोगोई के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गोगोई असम और केंद्र में वर्षों के अनुभव के साथ एक लोकप्रिय नेता और अनुभवी प्रशासक थे।
Shri Tarun Gogoi Ji was a popular leader and a veteran administrator, who had years of political experience in Assam as well as the Centre. Anguished by his passing away. My thoughts are with his family and supporters in this hour of sadness. Om Shanti. pic.twitter.com/H6F6RGYyT4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2020विज्ञापन
गोगोई के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के निधन से बेहद दुखी हूं। उनके निधन से एक युग के अंत में हुआ है।
Extremely sad to know of the demise of Shri Tarun Gogoi, former Chief Minister of Assam. The country has lost a veteran leader with rich political and administrative experience. His long tenure in office was a period of epochal change in Assam.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 23, 2020
राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि श्री तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया था। मेरे लिए वे एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उनका सम्मान करता था।
Shri Tarun Gogoi was a true Congress leader. He devoted his life to bringing all the people and communities of Assam together.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 23, 2020
For me, he was a great and wise teacher. I loved and respected him deeply.
I will miss him. My love and condolences to Gaurav & the family. pic.twitter.com/jTMfSyAJ6J
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी गोगोई के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं असम के पूर्व मुख्यमंत्री, एक वरिष्ठ नेता और हमारे सबसे सम्मानित तरुण गोगोई दा के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। गोगोई दा का निधन असम के सार्वजनिक जीवन के एक युग का अंत है। वह कुछ दिनों पहले तक बिल्कुल स्वस्थ और खुश थे। इस दुखद समाचार पर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।
इसके बाद सोनोवाल ने गुवाहाटी के जीएमसीएच अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पार्थीव शरीर के सामने झुककर सम्मान दिया।I express heartfelt condolences on the demise of former Chief Minister, a tall leader & our most respected Tarun Gogoi da. It's the end of an era in Assam's public life. He was so vibrant and full of life until a few days back, couldn't believe this sad news. pic.twitter.com/GFiAsmc4FB
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 23, 2020
Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal pays last respects to the mortal remains of former Chief Minister Tarun Gogoi, at GMCH hospital in Guwahati. pic.twitter.com/NHbJy7ORyr
— ANI (@ANI) November 23, 2020
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख जताते हुए कहा कि गोगोई पार्टी के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक थे। वे अपनी असाधारण ज्ञान, दूरदृष्टि सोच और अद्भुत क्षमता के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध थे।
Congress president Sonia Gandhi condoles demise of former Assam chief minister #TarunGogoi, describes him as one of the tallest leaders of the party who was admired and respected for his extraordinary wisdom, vision and ability
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2020
बता दें कि कुछ दिनों से गोगोई की तबीयत गंभीर बनी हुई थी। दो नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें डायलिसिस पर रखा गया। मल्टीपल ऑर्गन फेलयर और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते वह शनिवार को बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
संयोग से एक नई मशीन की उपलब्धता की वजह से वेंटिलेटर पर होने के बावजूद डायलिसिस किया जा रहा था। छह घंटे के डायलिसिस की मदद से उनके शरीर से काफी सारे जहरीले तत्व बाहर निकाले गए थे। इसके बाद कुछ उम्मीद जगी थी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तरुण गोगोई के बेटे गौरव से बात भी की थी। गौरतलब है कि कि तरुण गोगोई साल 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री थे।