आंध्र प्रदेश: पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने आवास पर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने हैदराबाद स्थित आवास पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। वह 72 साल के थे। राव राज्य की विपक्षी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्हें बसावटकरम अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अस्पताल को उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने बालाकृष्ण के साथ खोला था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Former Andhra Pradesh Speaker, Kodela Siva Prasada Rao commits suicide by hanging himself at his residence in Hyderabad. pic.twitter.com/BXcKBAmUZ1
— ANI (@ANI) September 16, 2019विज्ञापन
2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया गया था उस समय कोडेला विधानसभा के स्पीकर बने थे। वह नारसोराओपेट से पांच बार विधायक चुने गए थे। एक बार वह सत्तेनापल्ली से भी विधायक बने थे। वह राज्य के गृह मंत्री और पंचायत राज मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके थे। वह 1983 में टीडीपी में शामिल हुए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। राव का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। गुंटूर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह डॉक्टर बने थे।